Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीरो या जीरो? 5 सेकंड में ही आपकी 'वैल्यू' का अंदाजा लगा लेते हैं लोग, पढ़ें पहली मुलाकात का सच

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 09:57 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो सामने वाले का दिमाग आपके बारे में एक राय बनाने में कितना समय लेता है? ...और पढ़ें

    पहली मुलाकात का मनोविज्ञान: शुरुआती 5 सेकंड में लोग आपके बारे में क्या नोटिस करते हैं? (Image Source: AI-Generated)

    पहली मुलाकात का मनोविज्ञान: शुरुआती 5 सेकंड में लोग आपके बारे में क्या नोटिस करते हैं? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम किसी से पहली बार मिलते हैं, तो वह पल बहुत अहम होता है। चाहे आप किसी नौकरी के इंटरव्यू के लिए गए हों, किसी नए इंसान से परिचय कर रहे हों, या किसी सोशल इवेंट में हिस्सा ले रहे हों, आपके नए रिश्तों और भविष्य के मौकों की नींव इसी पहली मुलाकात पर टिकी होती है।

    मनोविज्ञान के अनुसार, इंसानी दिमाग बहुत तेजी से काम करता है और सामने वाले व्यक्ति को परखने में महज 5 सेकंड का समय लेता है। इन शुरुआती 5 सेकंड में आपके व्यक्तित्व की जो भी शुरुआती धारणा बन जाती है, उसे बाद में बदलना काफी मुश्किल होता है।

    आइए, दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल की कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट, अर्पिता कोहली से जानते हैं कि इन चंद सेकंड्स में लोग आपके बारे में सबसे पहले क्या-क्या नोटिस करते हैं।

    Body Language Secrets

    (Image Source: AI-Generated)

    चेहरे के भाव और आंखों का संपर्क

    सबसे पहले लोगों का ध्यान आपके चेहरे पर जाता है। अगर आपके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान है, नजरों में आत्मविश्वास है और आप कंफर्टेबल दिख रहे हैं, तो यह सामने वाले पर एक बेहद पॉजिटिव असर डालता है। इसके विपरीत, चेहरे पर झलकता तनाव गलत असर छोड़ सकता है। इसके साथ ही, सही तरीके से किया गया आई कॉन्टैक्ट आपकी ईमानदारी और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी निशानी माना जाता है।

    आपकी बॉडी लैंग्वेज

    आपका शरीर बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह देता है। सीधे खड़े होना, कंधों को संतुलित रखना और अपनी मुद्रा को खुला रखना यह दिखाता है कि आप आत्मविश्वास से भरे हुए और रिलैक्स हैं। वहीं, दूसरी तरफ कंधे झुकाकर या हाथ-पैर बांधकर खड़े होने से यह मैसेज जाता है कि आप झिझक रहे हैं या अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     Expert Psychological Advice

    (Image Source: AI-Generated)

    ड्रेसिंग सेंस और पर्सनल हाइजीन

    पहली नजर में आपके कपड़े तुरंत ध्यान खींचते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप महंगे ब्रांड्स ही पहनें। सबसे ज्यादा यह मायने रखता है कि आप खुद को कितने सलीके से पेश करते हैं। आपके कपड़े साफ-सुथरे, सही फिटिंग वाले और उस खास मौके के हिसाब से होने चाहिए, जो आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं।

    आवाज का टोन और बात करने का तरीका

    मुलाकात के शुरुआती सेकंड में ही आपकी आवाज का टोन अपना असर दिखा देता है। आपकी आवाज में स्पष्टता, विनम्रता और आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। आवाज का बहुत ज्यादा तेज या बहुत धीमा होना या फिर बोलते समय हकलाना, सामने वाले व्यक्ति को असहज कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आप खुद तो नहीं गिरा रहे अपनी वैल्यू? लोगों के बीच इज्जत कमाने के लिए तुरंत छोड़ें ये 5 आदतें

    यह भी पढ़ें- इन 5 फैसलों पर कभी न करें 'लोग क्या कहेंगे' की फिक्र, इस महिला दिवस खुद से जरूर करें ये वादे