Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात में सीलन और फफूंदी खराब कर रही है कीमती फर्नीचर? अपनाएं ये स्मार्ट होम केयर हैक्स

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    क्या आपके घर में महंगे फर्नीचर हैं और वो बरसात की वजह से खराब हो रहे हैं? तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    फर्नीचर को फंगस और सीलन से बचाने टिप्स (Image Source: AI Generated)

    फर्नीचर को फंगस और सीलन से बचाने टिप्स (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का मौसम गर्मी से राहत देने के साथ ही बहुत सारी परेशानियों की वजह भी बनता है। इनमें से एक परेशानी है घर में लकड़ी के बने फर्नीचर में सीलन और फंगस। कभी दरवाजे या खिड़कियां नमी से फूल जाती हैं और ठीक से बंद नहीं होतीं तो कभी सोफा और टेबल की चमक उड़ने लगती है। 

    इसके चलते चिंता बढ़ जाती है कि महंगे फर्नीचर को कैसे बदला जाए या फिर इसे ठीक कैसे किया जाए। इसके लिए कुछ टिप्स अपनाए जा सकते हैं, जो फर्नीचर को फंगस और सीलन से बचाने में मदद करेंगे। 

    दीवारों से दूरी बनाए रखें 

    अगर घर में सोफा, टेबल, बुकशेल्फ या बेड दीवार से सटे हुए रखें हैं तो उन्हें नमी से बचाने के लिए दीवारों से दूर रखें। फर्नीचर और दीवार के बीच में कम से कम 2-3 इंच का गैप रखें, इस तरह दीवार के सहारे नमी लकड़ी तक नहीं पहुंच पाएगी। 

    पॉलिश करवाएं 

    यह विकल्प थोड़ा महंगा जरूर पड़ सकता है लेकिन बरसात में लकड़ी की चीजों को सीलन से बचाता है। सभी फर्नीचर पर अच्छी क्वालिटी की पॉलिश करवा लें। वॉटरप्रूफ कोटिंग करवाना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

    वेंटिलेशन जरूरी 

    अगर बारिश नहीं हो रही है तो दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखें। ऐसा करने से घर के अंदर की नमी बाहर निकलेगी और सीलन से बचाव होगा। वेंटिलेशन के लिए इस मौसम में भारी पर्दों की जगह सूती पर्दे लगाएं। 

    सिलिका जेल पैकेट 

    वार्डरोब और ड्रॉर के अंदर नमी सोखने के लिए सिलिका जेल के पैकेट डालकर रखें। इसकी मदद से लकड़ी से नमी भी सुख जाएगी और बदबू भी दूर होगी। 

    फर्नीचर के पैरों की सुरक्षा 

    घर का फर्श भी फर्नीचर में सीलन का कारण बनता है, इससे बचने के लिए फर्नीचर के लिए बाजार से रबड़ के के कैप खरीदकर ले आएं। इससे नमी सीधे से फर्श से लकड़ी तक नहीं पहुंच पाएगी। 

    खबरें और भी

    फफूंदी के लिए नुस्खा 

    फफूंदी को सिरके की मदद से हटाया जा सकता है। इसके लिए बिना पानी मिलाए सफेद सिरका एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। उसे फर्नीचर पर स्प्रे करके थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। 1 घंटे बाद गीले कपड़े या ब्रश से उस जगह को साफ कर लें। इसके बाद फफूंदी वाली जगह को सूखने देना है, जिससे नमी ठरहने न पाए।