Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुद पर शक करना छोड़ें! इन आसान बदलावों से वापस लाएं अपना खोया हुआ 'सेल्फ कॉन्फिडेंस'

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:30 AM (IST)

    आज के दौर में आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है, जिसे सही आदतों और पॉजिटिव सोच से मजबूत किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के कॉम्पिटिशन वाले दौर में आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। फिर चाहे करियर हो, रिश्ते हों या पर्सनल ग्रोथ ही क्यों न हो अगर खुद पर भरोसा मजबूत है तो हर चुनौतीयां आसान लगती है। कई बार हम खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं, जिससे आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। 

    हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ सरल आदतों और पॉजिटिव सोच से सेल्फ कॉन्फिडेंस को धीरे-धीरे मजबूत किया जा सकता है। आइए जानते हैं आत्मविश्वास बढ़ाने के कुछ ऐसे ही असरदार टिप्स के बारे में।

    कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस?

    • खुद को स्वीकार करें- सबसे पहले अपनी खूबियों और कमियों को अपनाना सीखें। परफेक्ट कोई नहीं होता इसलिए अपनी कमियों पर शर्मिंदा होने की जगह उन्हें अपनाएं। जब आप खुद को जैसे हैं वैसे स्वीकार करते हैं, तो अंदर से संतुष्टि आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
    • छोटे लक्ष्य तय करें- बड़े सपनों के साथ छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। जब आप उन्हें पूरा करते हैं, तो खुद पर भरोसा बढ़ता है और मोटिवेशन मिलता है।
    • पॉजिटिव सेल्फ-टॉक अपनाएं- “मैं नहीं कर सकता” की जगह “मैं कोशिश जरूर करूंगा” जैसे वाक्य बोलें। आपकी सोच आपके आत्मविश्वास को सीधे प्रभावित करती है।
    • बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें- सीधा खड़ा होना, आंखों में आंख डालकर बात करना और मुस्कुराना आत्मविश्वास का संकेत देता है। इससे न केवल सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, बल्कि आपको भी अंदर से ताकत मिलती है।
    • खुद को सीखने के अवसर दें- नई स्किल सीखना, किताबें पढ़ना या कोई हॉबी अपनाना आत्मविश्वास बढ़ाता है। जब ज्ञान बढ़ता है, तो खुद पर विश्वास भी मजबूत होता है।
    • नेगेटिव लोगों से दूरी बनाएं- जो लोग हमेशा आलोचना करते हैं या डिमोटिवेट करते हैं, उनसे दूरी रखें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से सोच में भी पॉजिटिव बदलाव आता है।
    • खुद की देखभाल करें- अच्छी नींद, हेल्दी खानपान, एक्सरसाइज और साफ-सुथरा रहना आत्मसम्मान बढ़ाता है। जब आप खुद को अच्छा महसूस करते हैं, तो आत्मविश्वास अपने आप झलकता है।
    • अपनी उपलब्धियों को याद रखें- अपनी छोटी-बड़ी सफलताओं की लिस्ट बनाएं। जब कभी आत्मविश्वास कम लगे, तो इन्हें पढ़कर खुद को याद दिलाएं कि आप कितने सक्षम हैं।

    सेल्फ कॉन्फिडेंस कोई जन्मजात गुण नहीं, बल्कि एक विकसित होने वाली आदत है। नियमित अभ्यास, पॉजिटिव सोच और खुद पर विश्वास से आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत बना सकते हैं।