Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील्स स्क्रॉल करने की जगह अब किताबी कीड़ा बन रहे हैं लोग! क्या है नया बुक्समैक्सिंग ट्रेंड?

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:55 PM (GMT+05:30)

    आजकल तो बुक्स पढ़ने का भी ट्रेंड चल पड़ा है जिसे लोगों ने बुक्समैक्सिंग नाम दिया है। ...और पढ़ें

    बुक्समैक्सिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

    बुक्समैक्सिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किताबें पढ़ना कभी भी शौक की तरह नहीं देखा गया, इसे करियर से जोड़कर रखा गया। शायद यही वजह है कि कुछ लोग पढ़ाई से दूर भागते हैं क्योंकि इसे उतने दिलचस्प तरीके से पेश नहीं किया कि इसे पढ़ने के लिए उत्साह पैदा हो। पर अभी भी हमारे बीच कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी हॉबी ही बुक्स पढ़ना है। इतना ही नहीं, आजकल तो बुक्स पढ़ने का भी ट्रेंड चल पड़ा है जिसे लोगों ने बुक्समैक्सिंग नाम दिया है। 

    क्या है बुक्समैक्सिंग ट्रेंड? 

    बुक्समैक्सिंग शब्द लुक्समैक्सिंग और बायोमैक्सिंग जैसे स्लैंग से इंस्पायर है, जिसका मतलब है अपने पढ़ने की क्षमता और बुक्स कलेक्शन को खूब बढ़ा लेना। लोगों के बीच पॉपुलर होता यह ट्रेंड उनकी पहचान, पर्सनैलिटी और इमेज से जुड़ हुआ है। इस ट्रेंड में लोग बुक्स पढ़ने के साथ ही दिखावा करना भी पसंद कर रहे हैं, जैसे- किताबों से भरी बुकशेल्फ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करना या अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने के बारे में लोगों को इंटरनेट पर अपडेट करना। 

    सोशल मीडिया पर हो रहा पॉपुलर 

    सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं, उनकी बायो में किसी किताब का जिक्र होना आसानी से देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायो में बुक्स के बारे में लिखने का ट्रेंड करीब 29% तक बढ़ा है और इसमें भी महिलाएं आगे हैं क्योंकि उनमें यह 40% देखा गया। 

    पार्टनर भी चाहिए बुक रीडर

    बुक समरी एप हेडवे के अनुसार, बुक पढ़ने वाले करीब 75% लोग अब ऐसा पार्टनर चुन रहे हैं, जिसे बुक रीडिंग पसंद हो। इस तरह बुक पढ़ना केवल हॉबी ही नहीं रहा, यह अट्रैक्शन बन गया है जो रिलेशनशिप पर भी अच्छा खासा असर डाल रहा है। 

    खबरें और भी

    किताबें कर रही हैं घूमने के लिए इंस्पायर 

    स्काईस्कैनर का ट्रैवलर्स पर किया गया सर्वे कहता है कि घूमने के शौकीन 55% लोगों ने माना कि उन्हें कई जगहों पर जाने के लिए किताबों ने इंस्पायर किया और कुछ लोग बुक्स से इंस्पायर होकर ट्रैवल करना चाहते हैं। 

    डिजिटल डिटॉक्स का नया तरीका

    जहां एक तरफ रूम रॉटिंग का ट्रेंड अपनाकर लोग सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं तो वहीं अब बुक्समैक्सिंग भी इसी केटेगरी में शामिल हो गया है। ये दोनों ही ट्रेंड इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि लोग डिजिटल डिटॉक्स के लिए इस तरह के ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 60 के बाद नहीं, अब 30 और 40 की उम्र में रिटायर हो रहे हैं लोग? समझिए क्या है 'माइक्रो रिटायरमेंट'

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रोटीन कॉफी, पीने से पहले पढ़ लें इसके साइड इफेक्ट्स