60 के बाद नहीं, अब 30 और 40 की उम्र में रिटायर हो रहे हैं लोग? समझिए क्या है 'माइक्रो रिटायरमेंट'
हमारी सोसाइटी में रिटायरमेंट का मतलब होता है 60 साल के बाद काम से छुट्टी और आराम करना। ...और पढ़ें

माइक्रो रिटायरमेंट का बढ़ता ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी सोसाइटी में रिटायरमेंट का मतलब होता है 60 साल के बाद काम से छुट्टी और आराम करना। लेकिन मॉडर्न जेनरेशन को ये वाली रिटायरमेंट कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रही है और इसी वजह से वो माइक्रो रिटायरमेंट की तरफ अट्रैक्ट हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह किस तरह की रिटायरमेंट है? इसका मतलब इस नाम में ही छिपा हुआ है।
क्या है माइक्रो रिटायरमेंट?
माइक्रो रिटायरमेंट का मतलब है थोड़े समय के लिए ली जाने वाली रिटायरमेंट। इसमें लोग काम से हमेशा के लिए ब्रेक लेने के बजाय कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पसंद करते हैं। काम से लिया गया यह ब्रेक कुछ हफ्तों से कुछ महीनों और सालों का भी हो सकता है। यह पूरी तरह से व्यक्ति की पसंद पर निर्भर करता है कि वह प्रोफेशनल लाइफ से कितने समय की छुट्टी चाहता है।
माइक्रो रिटायरमेंट क्यों बन रहा है प्रोफेशनल्स की पसंद?
अब सवाल यह उठता है कि जब पहले से 60 साल के बाद रिटायरमेंट लेनी ही है तो फिर माइक्रो रिटायरमेंट की जरूरत क्यों है? तो इसके एक नहीं बल्कि कई वजहें शामिल हैं:
वर्क लाइफ बैलेंस
कई बार लोग काम में इतना खो जाते हैं कि अपनी पर्सनल लाइफ को अनदेखा करने लगते हैं। ऐसे में माइक्रो रिटायरमेंट लोगों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल में बैलेंस करने का एक मौका देती है।
मेंटल हेल्थ
लगातार काम करते हुए शरीर और दिमाग पूरी तरह से थक जाता है जिसे आजकल बर्नआउट कहते हैं। फिर काम का दबाव स्ट्रेस भी बढ़ाता है। काम से कुछ हफ्तों या महीनों की छुट्टी मेंटल हेल्थ बेहतर रखने में मदद करती है।
खबरें और भी
रिलेशनशिप मजबूत करने का मौका
इस दौरान परिवार और दोस्तों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूती देता है। पर्सनल लाइफ में कोई परेशानी या दबाव न बना रहे तो व्यक्ति ठीक से काम कर पाए इसके लिए माइक्रो रिटायरमेंट प्रोफेशनल की पसंद बन गई है।
माइक्रो रिटायरमेंट के नुकसान
ऊपर से देखने पर माइक्रो रिटायरमेंट जैसी बातें पॉजिटिव दिखाई पड़ती हैं लेकिन गहराई में उतरे तो यह किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। फाइनेंशियल दिक्कत, टाइम मैनेजमेंट और नौकरी खो देने का डर माइक्रो रिटायरमेंट की सबसे बड़ी कमियों में से एक है। इस तरह यह ट्रेंड केवल सफल प्रोफेशनल लाइफ वाले लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिनके लिए नौकरी जरूरत नहीं।
यह भी पढ़ें- सावधान! 'गुड गर्ल' वाला बर्ताव कहीं छुपा हुआ ADHD तो नहीं? नई स्टडी का दावा
यह भी पढ़ें- एंग्जायटी सिर्फ हालात का नतीजा नहीं, आपके 'जीन्स' का भी है असर; नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने किया साबित