‘Just Chill’ का नया वर्जन: जेन-जी को क्यों क्रेजी बना रहा है 'Room Rotting' का ट्रेंड?
अगर आप रूम रॉटिंग को आलस से जोड़कर देख रहे हैं तो शायद आप गलत हैं क्योंकि रूम रॉटिंग बिस्तर पर पड़े रहना नहीं है। ...और पढ़ें

जेन जी का फेवरेट ट्रेंड रूम रॉटिंग (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेन-जी का लाइफस्टाइल लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, उनके उठने-बैठने, खाने-पीने और रहन-सहन का तरीका पुरानी पीढ़ी से इतना अलग है कि इसपर मीम्स तक बनाए जाने लगे हैं। लेकिन इन जेनरेशन से जुड़ी एक और चीज इन दिनों वायरल हो रही है, जिसे रूम रॉटिंग कहा जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब यह नया ट्रेंड क्या है? तो चलिए आपको बताते हैं।
क्या है रूम रॉटिंग?
रूम रॉटिंग का मतलब इसके नाम में ही छिपा है, यानी आराम करने के लिए कमरे में समय बिताना। इसे थोड़ा गहराई में समझें तो जेन-जी के लिए अब छुट्टियों का मतलब घूमना-फिरना नहीं है, बल्कि ट्रिप पर जाकर वहां रुकना और आराम करना है। इसमें लोग रूम लेकर आराम करते हैं, बिना किसी प्लानिंग या रूटीन के दिन बिताते हैं, काम का तनाव नहीं लेते, पसंदीदा खाना खाते हैं, बातें करते हैं और बिना किसी टेंशन के देर तक सोते हैं। इसी ट्रेंड को लोगों ने रूम रॉटिंग नाम दिया है।
क्या रूम रॉटिंग आलस का दूसरा रूप है?
अगर आप रूम रॉटिंग को आलस से जोड़कर देख रहे हैं तो शायद आप गलत हैं क्योंकि रूम रॉटिंग बिस्तर पर पड़े रहना नहीं है और न ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करते जाना है। इसमें लोग अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन चुनते हैं, अपने पसंदीदा लोग चुनते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया से दूरी जेन जी की पसंद
यह ट्रेंड इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले जेन जी अब खुद इससे दूरी बना रहे हैं। इस ट्रेंड में देखा गया है कि लोग अपने स्पेशल मोमेंट्स को प्राइवेट रखना ही पसंद कर रहे हैं। इस तरह रूम रॉटिंग डिजिटल डिटॉक्स का ही दूसरा रूप है।
खबरें और भी
रूम रॉटिंग और मेंटल हेल्थ
रूम रॉटिंग का सीधा कनेक्शन मेंटल हेल्थ से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे भी इन दिनों घूमने का मतलब रोजमर्रा की भागदौड़, तनाव और बर्नआउट से छुटकारा है। इसी वजह से जेन-जी के लिए यह ट्रेंड फेवरेट बन गया है, सबसे खास बात इसमें कोई भी दो ट्रिप एक जैसी नहीं होती। हर ट्रिप का नया अनुभव रूम रॉटिंग को रोमांचक बनाता है। अगर एक ट्रिप पहाड़ों की है तो दूसरी ट्रिप में दोस्त का घर या पार्क में समय बिताना शामिल हो सकता है।