Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्ती का अल्टीमेट टेस्ट: क्या आपका बेस्ट फ्रेंड आपको सच में जानता है? पूछें ये 10 मजेदार सवाल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:09 PM (IST)

    दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एक मजेदार क्विज खेलें। ये क्विज आपकी बॉन्डिंग को टेस्ट करेगा। ...और पढ़ें

    अपने दोस्त से पूछें ये सवाल (AI Generated Image)

    अपने दोस्त से पूछें ये सवाल (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती हमारी जिंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होती है। हम सभी की जिंदगी में एक दोस्त तो होता ही है, जिसे हमारी हमारी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात पता होती है, जिसके साथ हम अपनी परेशानियां बांटते हैं या सिर्फ सुकून से बैठकर एक-दूसरे की कंपनी एनजॉय करते हैं। 

    लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपका ये बेस्ट फ्रेंड आपको असल में कितनी अच्छी तरह जानता है? इस बारे में जानने के लिए आप इस फ्रेंडशिप डे अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एक मजेदार क्विज खेल सकते हैं। इस क्विज में आप उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछ सकते हैं, जो मजेदार भी हैं और आपकी दोस्ती को और भी मजबूत करेंगे। 

    कैसे खेलें यह मजेदार गेम?

    हर सही जवाब के लिए अपने दोस्त को 1 पॉइंट दें।

    • अगर जवाब आधा सही है, तो आप 0.5 पॉइंट दे सकते हैं।
    • गेम के अंत में देखें कि आपके दोस्त का स्कोर 10 में से कितना आता है।
    • दोस्ती के टेस्ट के लिए दिलचस्प सवाल

    सवाल-1 मुझे सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है?

    हर किसी को किसी न किसी चीज से डर लगता ही है, चाहे छिपकली हो, पानी, ऊंचाई, पक्षी या कोई और चीज। इस सवाल से आप जान सकते हैं कि आपका दोस्त आपके सबसे बड़े डर के बारे में जानता है या नहीं।

    सवाल-2 अगर मुझे पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही डिश खानी हो, तो वो क्या होगी?

    अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो ये काफी जरूरी सवाल है। क्या आपके दोस्त को आपकी फेवरेट डिश याद है, जिसके बाद आप रह नहीं सकते।

    खबरें और भी

    सवाल-3 मेरा कम्फर्ट वॉच कौन-सा है?

    जब आप उदास होते हैं या बस बोर हो रहे होते हैं, तो आप कौन-सी फिल्म या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। हो सकता है आपने अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर इसे कई बार देखा भी होगा। 

    सवाल-4 मेरी जिंदगी का सबसे शर्मनाक पल कौन-सा था?

    बेस्ट फ्रेंड्स अक्सर आपके सबसे शर्मनाक पलों के गवाह होते हैं और बाद में आपको उसी बात से चिढ़ाते भी हैं। इस सवाल से उन पलों की लिस्ट मिल जाएगी, जब आपके बेस्ट फ्रेंड ने आपको शर्मिंदा होते हुए देखा।

    सवाल-5 मुझे सबसे ज्यादा किस बात से चिढ़ होती है?

    अक्सर बेस्ट फ्रेंड्स को आपके पेट पीव्स के बारे में पता होता है। चबाते समय जोर-जोर से आवाज करना, झूठ बोलना या कुछ भी जिससे आपको चिढ़ होती है या गुस्सा आता है। 

    सवाल-6 मेरा ड्रीम हॉलीडे डेस्टिनेशन क्या है?

    कोई हिलस्टेशन, कोई फॉरेन कंट्री या कोई भी जगह जहां आप वेकेशन के लिए जाना चाहते हैं। अक्सर हम अपने ड्रीम हॉलीडे की प्लानिंग अपने दोस्तों के साथ करते हैं, तो हो सकता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को ये जगह याद हो। 

    सवाल-7 मेरी एक अजीब आदत, जो कम लोगों को ही पता है?

    हमारी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हम बाकी दुनिया से छिपाकर रखना चाहते हैं, लेकिन हमारे बेस्ट फ्रेंड को उनके बारे में पता होता है। 

    सवाल-8 अगर मैं किसी मुसीबकत में होऊं, तो सबसे पहले किसे कॉल करूंगा?

    हो सकता है इसके जवाब में वो अपना नाम ले या किसी ऐसी व्यक्ति का जिसके साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। 

    सवाल-9 मैं बचपन में बड़े होकर क्या बनना चाहता था?

    बड़े होकर डॉक्टर बनना, एस्ट्रोनॉट, गोल गप्पे की दुकान लगाना या कुछ और। बचपन की ऐसी ख्वाहिशें हम अक्सर अपने दोस्त के साथ शेयर करते हैं। 

    सवाल-10 मेरी सबसे बेस्ट मेमोरी कौन-सी है?

    अक्सर हम अपने सबसे खूबसूरत पलों को अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ शेयर करते हैं। इससे आपको वो खूबसूरत पल याद आएंगे, जो आपने अपने दोस्त के साथ बिताए हैं। 

    हां, इस टेस्ट को अपनी दोस्ती का इम्तिहान लेने के लिए नहीं, बल्कि एक बॉन्डिंग एक्सरसाइज की तरह देखें।