विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेगिस्तान में रचे गए हैं 'लाल-पीली अंखियां' जैसे हिट गाने, बॉलीवुड पर भी छाया है राजस्थान के इस समुदाय का जादू

Published: Tue, 07 Jul 2026 07:51 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:02 AM (GMT+05:30)

राजस्थान का मंगणियार समुदाय, जिसने अपने संगीत से राजपूती राजाओं का दिल बहलाया और अब इनके गाने बॉलीवुड में भी धूम मचा रहे हैं।

राजाओं के लिए गाया करता था मंगणियार समुदाय (AI Generated Image)

राजाओं के लिए गाया करता था मंगणियार समुदाय (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। निंबोड़ा-निंबोड़ा से लेकर लाल-पीली अंखियां तक, बॉलीवुड के इन ब्लॉकबस्टर गानों पर आज भी लोग जमकर ठुमके लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन गानों को थार मरुस्थल की तपती रेत में बनाया गया है?

जी हां, ये गानें राजस्थान के मंगणियार समुदाय की देन हैं, जो जिनके बारे में कहा जाता है कि इनके बच्चे बोलने से पहले गाना सीख जाते हैं। पहले ये समुदाय राजपूती राजाओं के दरबार में गाया करते थे और आज इनके गाने बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं। आइए जानें मंगणियार समुदाय के संगीत की कहानी। 

राजपूतों के संरक्षण में रहता था ये समुदाय

मंगणियार का मतलब होता है, मांगकर गुजारा करना। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में बसने वाला ये समुदाय राजस्थान के राजपूत राजाओं और बड़े व्यापारियों के संरक्षण में रहते थे। पीढ़ी-दर-पीढ़ी ये अपने संरक्षकों के दरबारी संगीतकार रहे और गीतों के जरिए उनकी वीरता, इतिहास और युद्ध के कारनामों को आज तक जिंदा रखा। 

राजाओं के महलों में होने वाला कोई भी शुभ काम मंगणियार समुदाय की तान के बिना अधूरा होता था। शादी-ब्याह से लेकर बच्चों के जन्म तक, इस समुदाय ने हर मौके के लिए गीत बनाए हैं। भले ही अब राजशाही खत्म हो चुकी है, लेकिन आज भी ये समुदाय अपने गीत और म्यूजिक के लिए जाना जाता है।  

मुस्लिम समुदाय जो गाता है कृष्ण भक्ति के गाने

मंगणियार समुदाय जन्म से मुस्लिम है, लेकिन इनके गीतों में हिंदू देवी-देवता और त्योहार रचे बसे हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण और होली जैसे त्योहारों से जुड़े कई गाने बनाए हैं, जैसे- होली आई रे, पिया जी रो देस रे….।  

ऐसा भी कहा जाता है कि ये राजाओं के साथ युद्ध पर जाते थे और युद्ध खत्म होने के बाद राजाओं का मनोरंजन किया करते थे। ये पीढ़ी-दर-पीढ़ी इन गानों को आगे बढ़ाते हैं और आज भी इस समुदाय ने अपनी सदियों पुरानी विरासत को जिंदा रखा है। 

बॉलीवुड में भी है मंगणियार संगीत का जलवा

मंगणियार समुदाय के बनाए गानों का बॉलीवुड में भी रीमेक हुआ है। उनकी धुनों और लिरिक्स का इस्तेमाल करके बॉलीवुड ने एक पर एक हिट गाने दिए हैं। 

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना निंबोड़ा-निंबोड़ा मंगणियार समुदाय का एक पारंपरिक लोकगीत है, जो इस फिल्म के जरिए काफी हिट हुआ था। ऐसी ही कई बड़ी फिल्मों और कोक स्टूडियो में मंगणियार कलाकारों की आवाज और उनके पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे कमायचा और खड़ताल का जादू साफ सुना जा सकता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।