राजस्थान के सुपरहिट 'लोकगीत' से बना है बॉलीवुड का ये 'रोमांटिक गाना', आज भी घूमर के साथ मचाता है धूम
राजस्थान के एक मशहूर लोकगीत से फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म का गाना बना है।
-1788322751145_m.webp)
राजस्थान के इस लोकगीत पर महिलाएं करती हैं घूमर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 120 बहादुर का गाना 'नैना रा लोभी' आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना एक लोकगीत से बना है? जी हां, असल में ये गाना राजस्थान के एक मशहूर लोकगीत से बना है।
इस लोकगीत को राजस्थान की मरू कोकिला कहलाने वाली सीमा मिश्रा ने गाया था और राजस्थान के घर-घर में ये खूब पसंद किया गया था। आइए जानें इस लोकगीत से जुड़ी कुछ बातें।
पति से मनोहार करती पत्नी
नैना रा लोभी शृंगार रस से भरा एक लोकगीत है। इस गाने में प्रेमिका अपने प्रेमी से अपने प्यार और ससुराल के रिश्तों के बारे में बात कर रही है। पत्नी अपने पति को बुला रही है और उससे घूमर जाने की बात करती है। इसी बीच में वह अपने ससुराल के सभी रिश्तों जेठानी, देवरानी, सास आदि के बारे में भी बताती है।
ठेठ बोली में बना लोकगीत
इस गीत के बोल राजस्थानी बोली के ठेठ शब्दों से बने हैं। इसलिए लोग इस गीत से काफी कनेक्ट कर पाते हैं और इन्हें गाना भी काफी आसान होता है। जब ढोलक, मंजीरे और खड़ताल के साथ इस गीत को गाया जाता है, तो यह और भी खूबसूरत हो जाता है।
घूमर के लिए बना लोकगीत
इस लोकगीत पर महिलाएं घूमर करती हैं। इसलिए हर शुभ अवसर, शादी-ब्याह या तीज-त्योहारों के मौके पर इस गीत को गाया जाता है। महिलाएं इस गीत पर गोल चक्कर में घूमते हुए घूमर करती हैं। इसलिए ये लोकगीत राजस्थान के त्योहारों का हिस्सा बन चुका है।
राजस्थान की मरु कोकिला ने दिया स्वर
इस लोकगीत को घर-घर तक पहुंचाने वाली सीमा मिश्रा को मरू कोकिला भी कहा जाता है। अपनी सुरीली आवाज के कारण सीमा मिश्रा राजस्थानी संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। इनका जन्म राजस्थान के झुनझुनी में हुआ था और इन्हें बचपन से ही गानों का काफी शौक था। 2000 के शुरुआती दशक में सीमा मिश्रा ने कई हिट गाने गाए, जिनमें नैना रा लोभी भी शामिल है।
हालांकि, इनका सबसे सुपरहिट गाना म्हारी घूमर छै नखराली है। इस घूमर गीत को अपनी आवाज देकर सीमा मिश्रा ने हर राजस्थानी के दिल में अपनी जगह बना ली। इसके अलावा, उन्होंने कई भजन और मांड गीत भी गाए हैं।
120 बहादुर में इस्तेमाल हुआ गाना
फिल्म 120 बहादुर में नैना रा लोभी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसके बोल और धुन में बदलाव किए गए हैं। इस गाने को फरहान अख्तर और राशी खन्ना पर फिल्माया गया है और इसे आवाज जावेद अली और असीस कौर ने दी है।
