विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शकीरा के 'Hips Don't Lie' पर राजस्थानी तड़का! दिलचस्प है इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले लोकगीत 'मोरुड़ा' की कहानी

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:49 PM (IST)

सोशल मीडिया पर इस्माइल लांगा ग्रुप का शकीरा के 'हिप्स डोंट लाय' और राजस्थानी लोकगीत 'मोरुड़ा' का फ्यूजन वीडियो वायरल हो रहा है।

राजस्थानी धुन पर वायरल शकीरा का गाना (Picture Courtesy: Instagram)

राजस्थानी धुन पर वायरल शकीरा का गाना (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक राजस्थानी गाने की वीडियो काफी वायरल हो रही है, लेकिन जब आप इसे ध्यान से सुनेंगे, तो आपको शकीरा का हिप्स डोंट लाय की लिरिक्स सुनाई देंगी।

जी हां, राजस्थान के इस्माइल लांगा ग्रुप ने शकीरा के गाने को राजस्थानी लोकगीत मोरुड़ा के साथ मिलाकर एक वीडियो बनाया है। इंटरनेट पर इनका ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरुड़ा लोकगीत होता क्या है? आइए जानें इसके बारे में। 

मोर की कूक और प्रेमी का इंतजार

मोरुड़ा लोकगीत का नाता राजस्थान के घुमंतू जनजातियों और बंजारा समुदाय से जुड़ा है। मोरुड़ा शब्द मोर से बना है, जो खूबसूरती, प्रेम और बारिश का प्रतीक माना गया है। पहले जब पुरुष व्यापार या काम के सिलसिले में परदेस जाते थे, तब उनकी पत्नियां या प्रेमिकाएं बारिश के मौसम में अपने उन्हें याद करके गीत गाती थीं, जिसमें मोर के जरिए विरह और प्रेम को बयां किया जाता था। 

इसके अलावा, शादी से पहले अपने होने वाले पति या प्रेमी से मिलने की बेचैनी को बयां करने के लिए भी ये लोकगीत गाए जाते हैं। इसमें प्रेमिका बताती है कि मोर की कूक कैसे उसे बेचैन कर रही है और उसके इंतजार को बढ़ा रही है। ये गीत पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाए गए हैं।

लांगा और मांगणियार समुदाय के गीत

मोरुड़ा लोकगीत मांड शैली और स्थानीय धुनों पर आधारित है। इसे धीमी से मध्यम लय में गाया जाता है। मंजीरा, खड़ताल, मोरचंग और सिंधी सारंगी जैसे वाद्य यंत्रों की धुन पर ये लोकगीत गाए जाते हैं। इन गीतों को तीज और सावन के महीने में खासतौर से गाया जाता है। इसके अलावा, लांगा और मांगणियार समुदाय के गायक भी इन्हें पारंपरिक कार्यक्रमों में गाते हैं। 

मोरुड़ा लोकगीतों की खासियत

ये लोकगीत मोर और बारिश के जरिए मन की स्थिति को बयां करते हैं। इन्हें प्रेम और विरह से जोड़कर देखा जाता है। इन गीतों के बोल और धुन इतने खूबसूरत होते हैं कि इन्हें सुनते ही मन झूम उठता है। इस्माइल लांगा ग्रुप ने इसी लोकगीत को शकीरा के 21 साल पुराने गाने हिप्स डोंट लाय को मिलाकर एक फ्यूजन पेश किया है, जिसने रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।