यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kitchen Hacks: कढ़ाई में बचे तेल का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, नहीं होगी पैसों की बर्बादी
पकौड़े या पूड़ी वगैरह बनाने के बाद अक्सर कढ़ाई में तेल बच जाता है। इसे खाना सेहत के लिहाज से कई लोग अनहेल्दी मानते हैं लेकिन इसे फेंकना भी पैसों की बर ...और पढ़ें

HighLights
- पूड़ी या पकौड़े वगैरह तलने के बाद अक्सर कढ़ाई में तेल बच जाता है।
- यह सेहत के लिहाज से सही नहीं माना जाता है, ऐसे में कई लोग इसे फेंक देते हैं।
- कुकिंग के बजाय आप इसे कई अन्य जरूरी कामों में भी ले सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kitchen Hacks: कुकिंग के बाद कढ़ाई में तेल बच जाने पर बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है कि इसका क्या किया जाए। बता दें, सेहत के लिहाज से इसे अनहेल्दी माना जाता है, लेकिन वहीं दूसरी इतने महंगे तेल को फेंकना भी कोई समझदारी भरा काम नहीं है। ऐसे में, आइए हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं। यहां आप जान पाएंगे कि बिना कुकिंग में लिए भी यह तेल कितने काम का साबित हो सकता है। आइए जानें।

जंग हटाने के लिए करें यूज
कुंकिग में बाद बचे तेल का इस्तेमाल आप जंग हटाने में कर सकते हैं। बता दें, यह दरवाजों के हुक्स, हैंडल या कीलों पर जमा जंग को हटाने के काम आ सकता है। इसके अलावा इस तेल की मदद से आप कमरे की चौखट के आसपास दिया भी जला सकते हैं। ऐसा करने से मच्छर पास नहीं फटकते हैं।
यह भी पढ़े- सूजी में लग गए हैं कीड़े, तो फेंकने के बजाए आजमाएं ये 5 ट्रिक्स, हमेशा रहेगी फ्रेश
बन सकता है टेस्टी अचार
यूज किए हुए तेल की मदद से आप अचार भी तैयार कर सकते हैं। बता दें, कि यह इसके इस्तेमाल का सबसे यूजफुल तरीका है। ऐसा करने से न तो आपका तेल बर्बाद जाएगा और अचार भी बनकर तैयार हो जाएगा। यानी कम खपत में ज्यादा मुनाफा।
गार्डनिंग में करें इस्तेमाल
खाना पकाते समय बचे हुए तेल का इस्तेमाल आप गार्डनिंग में कर सकते हैं। दरअसल, कम ही लोग जानते हैं कि इसकी मदद से पेड़-पौधों में होने वाले कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको इन पौधों के पास इस तेल का भरा कटोरा रख देना है। इसकी महक से ही कीड़े दूर भाग जाते हैं।