ब्रेकअप के बाद अक्सर अपने बाल क्यों कटवा लेती हैं महिलाएं? वजह जानकर आप भी कहेंगी- 'बिल्कुल सच है'!
हार्ट ब्रेक के बाद अक्सर महिलाएं हेयर कट करवा लेती हैं, लेकिन यह सिर्फ मेकओवर नहीं है। इसके पीछे साइकोलॉजी से जुड़े कारण हैं। ...और पढ़ें

दिल टूटने के बाद लड़कियां क्यों बदल लेती हैं अपना हेयरस्टाइल? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि किसी बड़े ब्रेकअप या ट्रैजेडी के बाद हीरोइन अपने बाल कटवा लेती है। असल जिंदगी में भी कई महिलाएं दिल टूटने के बाद अपना हेयर स्टाइल या बालों का रंग पूरी तरह बदल देती हैं। इसे महज एक लुक चेंज या मेकओवर समझना गलत होगा।
दरअसल, साइकोलॉजी की भाषा में इसे लिबरेटिंग कट या ब्रेकअप हेयर कट कहा जाता है, जो एक महिला के मन की स्थिति और उसकी भावनाओं के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। आइए समझते हैं कि आखिर क्यों ब्रेकअप या हार्टब्रेक के बाद महिलाएं अक्सर अपने बाल कटवाना पसंद करती हैं।
जिंदगी की बाग-डोर अपने हाथों में
जब कोई रिश्ता टूटता है, तो व्यक्ति को महसूस होता है कि उसकी जिंदगी का कंट्रोल उसके हाथ से निकल गया है। रिजेक्शन की तकलीफ को भुलाने के लिए हम वापस जिंदगी का कंट्रोल अपने हाथों में लेना चाहते हैं। ऐसे में बाल कटवाना उसी कंट्रोल को वापस लेने का तरीका बन जाता है।

(Picture Courtesy: Freepik)
पुरानी पहचान को अलविदा
हम अपनी पहचान को काफी हद तक अपने साथी के साथ भी जोड़कर देखते हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद यही बात हमें परेशान करने लगती है। ऐसे में पुरानी यादों और पहचान को भुलाने के लिए नया लुक लेना या हेयर कट करवाना एक मैसेज है कि अब मैं बदल चुकी हूं।
खबरें और भी
ध्यान भटकाना और आत्मविश्वास
ब्रेकअप का दर्द एक दिन में नहीं जाता। ऐसे में कोई नया लुक या हेयर स्टाइल ट्राई करना ध्यान भटकाने में मदद करता है। जब लोग नए लुक की तारीफ करते हैं, तो वह डोपामाइन रिलीज करता है, जो ब्रेकअप के दुख को कम करने में मदद करता है। यह आईने में एक नई महिला को देखने जैसा है, जो उस पुराने दुख से अलग और मजबूत दिखती है।
खुद पर कंट्रोल
कई बार रिश्तों में पार्टनर की पसंद-नापसंद हावी हो जाती है। बाल कटवाना खुद को यह याद दिलाने का तरीका है कि आपके ऊपर सिर्फ आपका कंट्रोल है। यह एक तरह का विद्रोह और अपनी स्वतंत्रता की घोषणा है।
क्या यह एक सही कदम है?
बदलाव अच्छा है, लेकिन इसे इंपल्सिव नहीं होना चाहिए यानी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिस पर बाद में आपको पछतावा हो। इसलिए ब्रेकअप के तुरंत बाद कैंची उठाने के बजाय कुछ दिन इंतजार करें और फिर बाल कटवाने का फैसला लें।