यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Earth Day 2025: प्लास्टिक को इन 5 इको-फ्रेंडली चीजों से रिप्लेस करके मदर अर्थ को कहें थैंक्यू
हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन पृथ्वी की सुरक्षा से जुड़े मसले जैसे क्लाइमेट चेंज ग्लोबल वॉर्मिंग प्र ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 22 अप्रैल को World Earth Day मनाया जाता है
- प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है
- प्लास्टिक की जगह ईको-फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्लास्टिक (Plastic) हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। प्लास्टिक के बैग, बोतलें, पैकेजिंग मटीरियल और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हर क्षेत्र में हो रहा है। लेकिन प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल, खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक का, पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। यह न केवल मिट्टी और पानी के सोर्सेज को प्रदूषित करता है, बल्कि जीव-जंतुओं के लिए भी हानिकारक है।
इस बारे में कई क्लाइमेट एक्टिविस्ट समय-समय पर आवाज उठाते रहते हैं। इसे रोकने और धरती को सुरक्षित रखने के लिए आपको भी इस वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day 2025) पर प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने की ओर कमद उठाना चाहिए और इसकी शुरुआत क्यों न अपने घर से ही की जाए।
प्लास्टिक के विकल्प के रूप में इको-फ्रेंडली चीजों (Eco-Friendly Alternatives of Plastic) का इस्तेमाल करके हम प्रकृति को बचा सकते हैं। आइए इस वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर जानते हैं प्लास्टिक के कुछ ईको-फ्रेंडली ऑप्शन्स।
प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव
- प्रदूषण की समस्या- प्लास्टिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल होता है, यानी यह सैकड़ों साल तक मिट्टी में मौजूद रहता है और धीरे-धीरे जहरीले केमिकल्स छोड़ता है।
- पानी में रहने वाले जीवों के लिए खतरा- नदियों और समुद्रों में फेंका गया प्लास्टिक मछलियों और अन्य जलीय जीवों के लिए जानलेवा होता है।
- मानव स्वास्थ्य पर असर- प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स फूड चेन के जरिए से मनुष्य के शरीर में पहुंचते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें: घर को इको-फ्रेंडली बनाने के लिए अपनाएं ये 5 शानदार टिप्स, बिजली और पानी के बिल में भी होगी बचत
प्लास्टिक के इको-फ्रेंडली विकल्प
प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को देखते हुए हमें इसके ईको-फ्रेंडली विकल्पों को अपनाना चाहिए, जैसे-
कपड़े के थैले (क्लॉथ बैग)
पॉलीथिन बैग की जगह सूती या जूट के थैलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बैग मजबूत, धोने लायक और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं।
बांस के प्रोडक्ट्स
बांस एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जिससे टूथब्रश, स्ट्रॉ, कटलरी और अन्य प्रोडक्ट्स बनाए जा सकते हैं। ये बायोडिग्रेडेबल होते हैं और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते।
पत्तों से बने प्लेट और कप
केले के पत्ते, पत्तल और दोने जैसे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल प्लास्टिक प्लेटों की जगह पर किए जा सकते हैं। ये आसानी से गल जाते हैं और मिट्टी में मिलकर खाद बन जाते हैं।
खबरें और भी
स्टील, कांच और मिट्टी के बर्तन
प्लास्टिक की बोतलों और डिब्बों की जगह स्टील, कांच या मिट्टी के बर्तनों, जैसे ईको-फ्रेंडली बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये न केवल टिकाऊ होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित हैं।
पेपर और कार्डबोर्ड पैकेजिंग
प्लास्टिक रैपर और पैकिंग मटीरियल की जगह कागज और कार्डबोर्ड से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये रिसाइकिल हो जाते हैं और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़ें: इन मैसेज, कोट्स और स्लोगन के जरिए बताएं लोगों को पृथ्वी दिवस का महत्व