यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपने पार्टनर से हर लड़की छिपाती है ये 5 राज! भले ही कितना भी पुराना हो आपका रिलेशनशिप
लड़कियों के बारे में एक आम धारणा है कि वे अपनी हर बात किसी खास शख्स को बताती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ मामलों में हमेशा ऐसा सच नहीं होत ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाना ही पसंद करती हैं।
- बातूनी से बातूनी लड़की भी अपने पार्टनर से कुछ चीजों को राज ही रखती है।
- रिलेशनशिप चाहे नया हो या फिर पुराना, लड़कियां 5 बातें गुप्त ही रखती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक अच्छे रिश्ते में पार्टनर एक-दूसरे से कुछ भी नहीं छिपाते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या हर लड़की अपने पार्टनर से सच में सब कुछ (relationship secrets) शेयर करती है? शायद नहीं! कई अध्ययनों से पता चला है कि महिलाएं कुछ बातें (things girls hide from partner) अपने पार्टनर से भी छिपाती हैं, भले ही रिलेशनशिप कितना ही पुराना हो। आइए जानते हैं वो कौन सी 5 बातें हैं जो हर लड़की अपने पार्टनर से छिपाती है।

1) क्रश का जिक्र
लड़कियां अपने रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेती हैं। फिर भी, कई बार किसी रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें किसी दूसरे शख्स पर क्रश होता है, लेकिन क्या वो अपने पार्टनर को इस बात के बारे में बताती हैं? आमतौर पर नहीं।
2) मेल फ्रेंड
कई लड़कियां अपने पार्टनर से अपने दोस्तों के बारे में, खासकर से मेल फ्रेंड के बारे में छिपाती हैं। उन्हें डर होता है कि अगर उनके पार्टनर को पता चल गया कि वो किसी लड़के से बात करती हैं, तो वो भी किसी दूसरी लड़की से बात करना शुरू कर सकते हैं या फिर रिलेशनशिप खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Relationship में कदम रखने से पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल, फिर देखें; क्या इस रिश्ते के लिए सचमुच तैयार हैं आप?
3) एक्स की याद
ब्रेकअप के बाद हर कोई आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन अतीत की यादें हमें हमेशा परेशान करती हैं। खासकर लड़कियां, अपने एक्स को याद करने पर अक्सर इस भावना को अपने अंदर ही रखती हैं।
4) सेक्स लाइफ
कई लड़कियां अपने पार्टनर से सेक्स के बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं। खासकर, जब बात सेक्स पोजीशन या फिर इसकी इच्छा को लेकर हो, तो आज भी अक्सर लड़कियां इस बारे में बात करने से हिचकिचाती हैं।
खबरें और भी
5) फैमिली की हकीकत
लड़कियां अक्सर अपने परिवार को लेकर बहुत सकारात्मक छवि पेश करती हैं, खासकर अपने पार्टनर के सामने। वो परिवार में होने वाले किसी भी तरह के झगड़े या रिश्तेदारों की कमियों के बारे में बात करने से बचती हैं।