रिश्तों में क्यों आती है खटास? 5 गलतियां बन सकती हैं ब्रेकअप की वजह
आजकल आपने सुना होगा कि शादी जल्दी टूट जाती है या रिश्ते में अब पहले जैसी मिठास नहीं है। पति-पत्नी हो या कोई भी रिश्ता प्यार होने के बाद भी आखिर क्यों ...और पढ़ें

प्यार होने के बावजूद क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? जानें कारण (Picture Credit - AI Generated)
HighLights
प्यार होने के बावजूद कई बार रिश्ते टूट जाते हैं
रिश्ते को खोखला कर सकती हैं ये आदतें
रिश्तों को खराब होने से बचाने के आसान तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते… ये हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी-छोटी आदतें और व्यवहार आपके रिश्ते को धीरे-धीरे खोखला कर सकती हैं? अक्सर लोग समझते हैं कि प्यार सिर्फ महसूस किया जाता है, लेकिन उसे सही तरह से निभाना काफी मुश्किल होता है। रिश्तों को बर्बाद करने वाले ज्यादातर कारण रोजमर्रा की गलत आदतें हो सकती हैं, जिन्हें हम हमेशा इग्नोर कर देते हैं। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जो आपके रिश्ते को खतरे में डाल सकती हैं।
भरोसे न करना
विश्वास के बिना कोई रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं सकता। यह हर रिश्ते की नींव होती है। अगर आप लगातार अपने पार्टनर पर शक करते हैं या छोटी-छोटी बातों पर सवाल करते हैं, तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। अगर आपने भरोसा खो दिया है और पार्टनर का भरोसा जीतना चाहते हैं, तो उनसे खुलकर बात करें, भरोसा जताए और उनके साथ समय बिताएं।
समय न देना
लोग समझते हैं कि प्यार अपने आप बढ़ता रहेगा, लेकिन यह गलत है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समय देना बहुत जरूरी है। काम, दोस्तों या सोशल मीडिया के चक्कर में अक्सर हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते, जिससे रिश्ते खराब होने लगते हैं। ऐसे में हफ्ते में आप अपने पार्टनर के साथ डेट्स या मूवी पर जा सकते हैं।
कम बात करना
ये तो सभी जानते ही होंगे कि रिश्तों में दरार कम बात करने की वजह से भी आती है। अक्सर आपने सुना होगा कि मेरा पार्टनर मुझसे कम बात करता है। दरअसल, किसी भी रिश्ते की नींव होती है बातचीत। अगर आप अपने इमोशन्स, उम्मीदों और परेशानियों को अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करते, तो इससे रिश्ते में दूरी आ सकती है।
खबरें और भी
ऐसे में छोटी-छोटी बातें, जैसे दिन भर क्या किया या खुशियों के पल शेयर करना, रिश्ते को मजबूत बनाता है। अगर आप अपने पार्टनर से सही से बात नहीं करते हैं, तो झगड़े और गलतफहमियां भी पैदा होती हैं।
उम्मीदों का दबाव
कई बार हम अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें रखते हैं। “अगर वह ऐसा नहीं करेगा, तो मैं नाराज हो जाऊंगा” या “मुझे ऐसा चाहिए” जैसी सोच रिश्ते पर दबाव डालती है। ऐसे में पार्टनर से सीमित उम्मीदें रखें और उनकी पसंद-नापसंद को अपनाना सीखें। ऐसे में प्यार और आपसी समझदारी से रिश्ता मजबूत हो सकता है।
झूठ बोलना
अगर आप अपने पार्टनर से झूठ बोलते हैं, तो इससे रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है। कुछ लोगों को लगता है कि झूठ कभी नहीं पकड़ा जाता, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर का भरोसा और दिल तोड़ सकते हैं। वहीं, अगर कोई एक बार झूठ का सहारा लेता है, तो वह लगातार झूठ बोलने लगता है, जो आपके रिश्ते को बर्बाद भी कर सकता है।