Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसे आप केयर समझ रहे हैं, कहीं वो कंट्रोल तो नहीं? रिश्ते के 5 छिपे हुए रेड फ्लैग्स से रहें सावधान

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:38 PM (IST)

    कई बार रिश्तों में शुरुआती हनीमून फेज के बाद कुछ रेड फ्लैग्स उभरने लगते हैं जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इनमें लव बॉम्बिंग, धीरे-धीरे बाउंड ...और पढ़ें

    पहचानें रिश्तों के रेड फ्लैग्स (Picture Courtesy: Freepik)

    पहचानें रिश्तों के रेड फ्लैग्स (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार की शुरुआत में सब कुछ अच्छा और खुशनुमा लगता है। इस स्टेज को हनीमून फेज या गोल्डन पीरियड कहा जाता है, जहां पार्टनर की कमियां भी खूबियां लगती हैं।

    लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और रिश्ते की परतें खुलती हैं, कुछ ऐसे संकेत सामने आने लगते हैं जिन्हें हम अक्सर मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे होते हैं, लेकिन असल में रेड फ्लैग्स होते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

    लव बॉम्बिंग

    सुनने में यह अच्छा लग सकता है कि कोई आपको पलकों पर बिठा रहा है, लेकिन लव बॉम्बिंग एक गंभीर चेतावनी हो सकती है। अगर कोई रिश्ता शुरू होते ही आपको महंगे तोहफों, भविष्य के बड़े वादों और दिन-रात अटेंशन से पाट दे, तो संभल जाइए। अक्सर यह व्यवहार बाद में कंट्रोल में बदल जाता है। जब वे आपको पूरी तरह अपने वश में कर लेते हैं, तो यह बेइनतहां प्यार अचानक गायब हो जाता है।

    red flag signs (1)

    (AI Generated Image)

    बाउंड्रीज का धीरे-धीरे सम्मान न करना

    शुरुआत में यह केयर लग सकता है, जैसे- तुमने क्या पहना है? या तुम उस दोस्त से बात क्यों कर रहे हो? लेकिन धीरे-धीरे यह आपकी बाउंडरीज को खत्म करने लगते हैं। वे आपके फोन चेक करना, आपके पासवर्ड मांगना या आपके निजी फैसलों में दखल देना शुरू कर देते हैं। अगर आपको अपना स्पेस मांगने पर गिल्टी महसूस कराया जा रहा है, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है।

    गैसलाइटिंग और छोटी-छोटी बातों पर मुकर जाना

    गैसलाइटिंग एक तरह का मेनूपुलेशन है। इसमें पार्टनर आपको अपनी ही याददाश्त या समझ पर शक करने के लिए मजबूर कर देता है। वे कुछ कहेंगे और बाद में साफ मुकर जाएंगे, जैसे- मैंने ऐसा कभी नहीं कहा, तुम पागल हो रही हो। यह व्यवहार धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास को पूरी तरह खत्म कर देता है और आप हर बात के लिए खुद को दोषी मानने लगते हैं।

    खबरें और भी

    हर बहस में विक्टिम कार्ड खेलना

    एक हेल्दी रिश्ते में दोनों लोग अपनी गलती मानते हैं। लेकिन एक टॉक्सिक पार्टनर कभी गलत नहीं होता। अगर आप उन्हें उनके किसी गलत व्यवहार के बारे में बताते हैं, तो वे बात को इस तरह घुमा देंगे कि लास्ट में आप ही उनसे माफी मांग रहे होंगे। वे अपनी पुरानी तकलीफों का हवाला देकर अपनी वर्तमान गलतियों को जायज ठहराते हैं।

    red flag

    (Picture Courtesy: Freepik)

    आपकी सफलता से असुरक्षित महसूस करना

    एक अच्छा पार्टनर आपकी जीत पर सबसे ज्यादा खुश होता है। लेकिन एक छिपा हुआ रेड फ्लैग तब नजर आता है जब आपकी तरक्की या खुशी पर पार्टनर का चेहरा उतर जाए। वे सीधे तौर पर बुरा नहीं कहेंगे, लेकिन वे ताने मारेंगे या आपकी उपलब्धि को किस्मत बताकर छोटा करने की कोशिश करेंगे। यह कॉम्प्टिशन धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट और हीन भावना भर देती है।