Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिचुएशनशिप, बैंचिंग या लव बॉम्बिंग? इस वैलेंटाइन पहचाने क्या है आपके रिश्ते का सच

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

    वैलेंटाइन डे के करीब आते ही रिश्तों की जटिलताओं उजागर लगती है। इस आर्टिकल में 'सिचुएशनशिप', 'बेंचिंग', 'लव बॉम्बिंग' और 'ब्रेडक्रंबिंग' जैसे ट्रेंड्स ...और पढ़ें

    वैलेंटाइन पर जानें अपने रिश्ते का सच सिचुएशनशिप बेंचिंग या लव बॉम्बिंग (Picture Credit- AI Generated)

    वैलेंटाइन पर जानें अपने रिश्ते का सच सिचुएशनशिप बेंचिंग या लव बॉम्बिंग (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. सिचुएशनशिप: बिना लेबल का रिश्ता, जहां भविष्य अनिश्चित रहता है

    2. बेंचिंग: आप किसी के लिए 'ऑप्शन बी' या 'होल्ड' पर हैं

    3. लव बॉम्बिंग: बहुत ज्यादा प्यार से शुरू होकर भावनात्मक हेरफेर तक

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाओं में इन दिनों प्यार की महक बरकरार है। प्यार में डूबे लोग वैलेंटाइन डे की तैयारियों में बिजी है। वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) नजदीक आते ही हवा में प्यार, दुकानों में लाल गुलाब और सोशल मीडिया पर कपल्स की तस्वीरें नजर आने लगती हैं। 

    अपने आसपास प्यार भरे इस माहौल को देख क्या आपके मन में भी अपने रिश्ते को लेकर सवाल उठता है? क्या आप भी खुद से यह पूछते हैं कि "हमारा सीन क्या है?" अगर हां, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। हो सकता है आप जिस रिश्ते को प्यार समझ रहे हैं, वह असल में मॉडर्न डेटिंग का कोी 'ट्रेंडी जाल' हो। आइए आज कुछ संकेतों की मदद से डिकोड करते हैं आपके रिश्ते का स्टेटस:-

    सिचुएशनशिप (Situationship)

    situation

    यह वह रिलेशनशिप है, जिसमें कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है, सॉल्युशन कुछ पता नहीं। यह "दोस्त से कुछ ज्यादा, लेकिन लवर्स से थोड़े कम" वाली स्थिति है। इसमें दो लोग कपल की तरह बात करते हैं, घूमते हैं, शायद इंटिमेट भी होते हैं, लेकिन किसी ने भी इस रिश्ते को कोई नाम (Label) नहीं दिया है।

    कैसे करें सिचुएशनशिप की पहचान

    • आप हफ्तों या महीनों से साथ हैं, लेकिन स्टेटस अभी भी "Just hanging out" है।
    • फ्यूचर की बातें करने से दोनों कतराते हैं।
    • दुनिया के सामने आप दोस्त हैं, लेकिन अकेले में कपल।

    बेंचिंग (Benching)

    benching

    रिलेशनशिप के इस ट्रेंड में आप खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक्स्ट्रा प्लेयर हैं। कन्फ्यूज हो गए? आइए आसान शब्दों में समझाते हैं। जैसे क्रिकेट या फुटबॉल में कुछ खिलाड़ी 'बेंच' पर बैठे होते हैं कि अगर मेन प्लेयर थक जाए या घायल हो जाए, तो उन्हें मौका मिलेगा। ठीक वैसे ही, अगर कोई रिलेशनशिप में आपको 'होल्ड' पर रखता है, तो यह बेंचिंग है।

    खबरें और भी

    बेंचिंग के संकेत

    • वे आपसे तभी बात करते हैं जब वे बोर हो रहे हों या उनका कोई और प्लान कैंसिल हो गया हो।
    • वे न तो आपको पूरी तरह अपनाते हैं और न ही जाने देते हैं।
    • आपको हमेशा लगता है कि आप उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में 'ऑप्शन B' हैं।

    लव बॉम्बिंग (Love Bombing)

    love bombing

    जैसाकि नाम से पता चलता है कि लव बॉम्बिंग एक मीठा, लेकिन जानलेवा रिलेशन है। इसमें रिश्ते की शुरुआत में ही बहुत ज्यादा प्यार, महंगे गिफ्ट्स, और तारीफों की बौछार होती रहती है। हालांरि, असलियत इससे काफी अलग होती है। असल में यह एक मैनिपुलेशन टेक्नीक है। इसका मकसद आपको इमोशनली अपने वश में करना होता है।

    ऐसे करें पहचान

    • दूसरी डेट पर ही I Love You या शादी की बातें करना।
    • आपको इतना अटेंशन देना कि आपको सांस लेने की फुरसत न मिले।
    • जैसे ही आप उनसे कोई सवाल पूछें या मना करें, उनका व्यवहार अचानक बदल जाना या गुस्सा करना।

    ब्रेडक्रंबिंग (Breadcrumbing)

    breadcrumbing

    यह बिल्कुल कबूतर या पक्षियों को दाना डालने जैसा है। जैसे कबूतर को दाना डाला जाता है, वैसे ही अगर कोई आपको कभी-कभार एक प्यारा मैसेज भेज दे, फिर गायब हो जाए, फिर हफ्ते भर बाद एक रील शेयर कर दे और आपको उतना ही अटेंशन दे कि आप उम्मीद न छोड़ें, तो इसे ब्रेडक्रंबिंग कहते हैं।

    इस वैलेंटाइन क्या करें? 

    अगर आप इनमें से किसी भी कैटेगरी में हैं, तो खुद से पूछें: "क्या मुझे वो मिल रहा है जिसकी/जिसका मैं हकदार हूं? अगर आप सिचुएशनशिप में हैं, तो बात करें और क्लेरिटी मांगें। बेंचिंग है, तो बेंच से उठिए और मैदान से बाहर निकल जाएं। किसी के 'मे बी' बनने से बेहतर हैं कि आप किसी के 'ओनली' वन बन जाए। अगर लव बॉम्बिंग या ब्रेडक्रंबिंग है, तो सावधान रहें और बाउंड्री सेट करें।

    यह भी पढ़ें- प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं ढो रहे 'टॉक्सिक रिश्ता', इन 6 रेड फ्लैग्स को न करें इग्नोर

    यह भी पढ़ें- कुछ समय बाद ग्रीन फ्लैग्स से ऊब जाता है मन? एक्सपर्ट ने बताया क्यों परफेक्ट रिलेशनशिप भी लगने लगता है बोरिंग