प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं ढो रहे 'टॉक्सिक रिश्ता', इन 6 रेड फ्लैग्स को न करें इग्नोर
रिश्ते में आना जितनी आसान होता है, उतना ही मुश्किल होता है उसे निभाना। कभी-कभी वही रिश्ते हमें काफी चुभने लगते हैं। क्या आप भी अपने रिश्ते में बंधा हु ...और पढ़ें

रिश्ते में दम घुट रहा है? जिसे आप प्यार समझ रहे हैं, कहीं वो 'टॉक्सिक' तो नहीं? (Image Credit - Canva)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते में प्यार और भरोसा होना बेहद जरूरी है, लेकिन टॉक्सिसिटी का होना उतना ही गलत साबित हो सकता है। अक्सर हम पार्टनर के शक करने या कंट्रोल करने वाली आदतों को 'प्यार' समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यही बिहेवियर हमारे लिए स्ट्रेसफुल और रिश्ते को खोखला करने लगता है।
टॉक्सिसिटी सिर्फ कपल्स तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि ये दोस्ती, परिवार या ऑफिस के रिश्तों में भी हो सकती है। समय रहते इन 6 खतरनाक संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है, ताकि आप खुद को एक जहरीले रिश्ते से बचा सकें। आइए जानते हैं क्या हैं वे रेड फ्लैग्स।
नजर रखना और कंट्रोल करना
अगर आपका पार्टनर लगातार आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखता है, आपके फैसले पर सवाल उठाता है या यह तय करने लगता है कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, तो ये टॉक्सिक बिहेवियर का संकेत है। इससे आपका पर्सनल स्पेस खत्म हो सकता है।
ओवर पजेसिव होना
रिलेशनशिप में पजेसिव होना आम बात है, लेकिन ओवर पजेसिव होना टॉक्सिक रिश्ते में टॉक्सिसिटी का संकेत हो सकता है। अगर आपका पार्टनर हर बात पर सवाल करता है, टोकता है या बार-बार शक करता है, तो यह टॉक्सिक रिश्ते की पहचान है। एक अच्छे रिश्ते में पर्सनल स्पेस का होना बेहद जरूरी है।
खबरें और भी
झूठ बोलना या धोखा देना
हर रिश्ते की सबसे बड़ी नींव विश्वास होता है। अगर आपका पार्टनर बार-बार झूठ बोल रहा है या धोखा दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आप एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं। भरोसा टूटने के बाद रिश्ता और खराब होने लगता है, जिससे स्ट्रेस और दिमाग पर दबाव पड़ने लगता है। इसलिए समय रहते आप उस रिश्ते से जितना दूर हो जाए उतना आपके लिए अच्छा है।
हर बात पर मांफी मांगना
टॉक्सिक रिश्ते का एक सबसे बड़ा संकेत होता है हर बात पर माफी मांगना। अगर आप हर समय डर की वजह से अपने फैसलों या बिहेवियर के लिए माफी मांगते हैं, तो यह साफ संकेत है कि रिश्ता आपके इमोशन और आत्मसम्मान को दबा रहा है। वहीं, एक हेल्दी रिश्ते में डर और शर्म की कोई गुंजाइश नहीं होती है।
नेगेटिविटी या शिकायत
एक हेल्दी और अच्छे रिश्ते में पॉजिटिविटी बेहद जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपसे हमेशा नेगेटिव बातें या शिकायत करता है, तो यह रिश्ता टॉक्सिक हो सकता है। ऐसा होने पर आपका कॉन्फिडेंस गिरता है और आप खुद को दूसरों से कम समझने लगते हैं। रिश्तों में प्यार और स्पोट की जगह डर और चिंता बैठ जाती है।
फीलिंग्स को ठेस पहुंचाना
रिश्ते में हर किसी की फीलिंग्स मायने रखती हैं। अगर कोई आपके दुख और सुख को नजरअंदाज करता है या दूसरों के सामने आपका मजाक बनाता है, तो इससे रिश्ते में सम्मान की कमी आने लगती है। अगर लंबे समय तक ऐसा ही चलता है, तो रिश्ता टॉक्सिसिटी की ओर बढ़ने लगता है।