विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mata Sita: हर पुरुष चाहता है अपनी पत्नी में मां सीता जैसे ये चार गुण

Published: Sat, 20 Jan 2024 02:50 PM (IST)

रिश्ता अटूट और खुशनुमा रहे ये हर पति-पत्नी की चाहती होती है। माता सीता और प्रभु राम को देखें तो ...और पढ़ें

हर महिला को अपने जीवन में उतारने चाहिए माता सीता के ये चार गुण
हर महिला को अपने जीवन में उतारने चाहिए माता सीता के ये चार गुण

HighLights

  1. श्री राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन से आज के कपल्स कई बातें सीख सकते हैं।
  2. सिर्फ पतिव्रता धर्म ही नहीं, माता सीता को और भी गुणों से याद किया जाता है।
  3. हर महिला को अपने जीवन में माता सीता जैसे ये 4 गुण जरूर शामिल करने चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mata Sita: संघर्षों से भरा होने के बाद भी भगवान राम और माता सीता का जीवन आज भी समाज के लिए एक आदर्श बना हुआ है। इस जोड़ी से पति-पत्नी कई सीख ले सकते हैं और अपनी मैरिड लाइफ को सफल बना सकते हैं। बता दें, शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसके बाद दो लोग एक साथ बंध जाते हैं।

भले ही किसी रिश्ते की शुरुआत कितनी भी मीठी हुई हो, लेकिन इसे खुशहाल तरीके से बिताने के लिए जीवनसाथी के साथ गहरा तालमेल जरूरी होता है। माता सीता बात करें तो सनातन धर्म में उन्हें एक पतिव्रता का दर्जा मिला है। ऐसे में आज भी जब एक महिला में गुणों की बात आती है तो अक्सर पुरुष सीता जैसे गुणों की बात करते हैं। आइए जानें आखिर कौन-से हैं वे गुण जो पुरुष अपनी पत्नी में चाहते हैं।

त्याग (Sacrifice)

माता सीता ने अपने जीवन में समाज के सामने त्याग का बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। महल की सभी सुख-सुविधाएं एक झटके में छोड़कर उन्होंने पति के साथ वनवास का फैसला कर लिया। इसी तरह जो महिलाएं धन-दौलत की तुलना में रिश्तों को हमेशा आगे रखती हैं, पुरुषों की पसंद में शामिल होती हैं।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के रिश्ते को भी होती है समय-समय पर रिचार्ज करने की जरूरत, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

सम्मान करना (Respect)

रिश्ते को हेल्दी रखने के लिए एक दूसरे का सम्मान करना भी बहुत जरूरी है। याद हो, जब माता सीता के पतिव्रता धर्म पर सवाल उठे तो उन्होंने खुद सही होते हुए भी समाज में श्री राम की इज्जत की खातिर अग्नि परीक्षा का सामना किया। ये गुण हमेशा पुरुषों को पसंद आते हैं।

समर्पण (Dedication)

माता सीता ने खुद को पूरी तरह भगवान राम को समर्पित किया। रावण द्वारा हरण किए जाने के बाद भी उन्होंने अपने पतिव्रता धर्म पर आंच नहीं आने दी और राम का विश्वास जीतकर रखा। उनका ये गुण भी बेहद खास है और ये बताता है कि किसी भी रिश्ते में अपने साथी पर पूरा विश्वास और इमानदारी कितनी जरूरी है।

दया (Mercy)

सीता को दया और उदारता का प्रतीक माना जाता है। अशोक वाटिका में माता सीता हनुमान से कहती हैं कि "ये रक्षक केवल रावण के आदेश का पालन कर रहे थे। उनका कोई दोष नहीं है।" आखिर ऐसा कोई उदार व्यक्ति ही कह सकता है। इसके अलावा रावण जब भिक्षुक के रूप में कुछ मांगने आया था, जब भी अपनी परवाह किए बिना उन्होंने सुरक्षा की लकीर को पार कर लिया था ताकि वे उसकी मदद सक सकें। ऐसी महिलाएं अक्सर पुरुषों की पसंद में शुमार होती हैं।

यह भी पढ़ें- हर महिला चाहती है अपने जीवनसाथी में भगवान राम जैसे ये 5 गुण

Picture Courtesy: Instagram

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।