Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेट अब सिर्फ टाइमपास नहीं, महिलाएं रिश्तों को लेकर क्या नया सोच रही हैं?

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

    भारतीय महिलाएं अब डेटिंग को ज्यादा गंभीरता से ले रही हैं, इमोशनल मैच्योरिटी और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए। वे बेयर मिनिमम से हटकर, सम्मान, जिम ...और पढ़ें

    महिलाओं के लिए बदल रही है डेटिंग की परिभाषा (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    महिलाओं के लिए बदल रही है डेटिंग की परिभाषा (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय समाज में डेटिंग को लेकर पिछले कुछ सालों में एक बड़ा और पॉजिटिव बदलाव आया है। पहले जहां डेटिंग को अक्सर टाइम पास या अकेलापन दूर करने का एक जरिया माना जाता था, वहीं अब भारतीय महिलाएं इसे ज्यादा गंभीरता और मैच्योरिटी के साथ देख रही हैं। 

    आज की महिला केवल पार्टनर की तलाश में नहीं है, बल्कि वह इमोशनल इंटेलिजेंस और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दे रही है। यह बदलाव कैसे आ रहा है और रिलेशनशिप के लिए कैसे यह अच्छी पहल है? आइए जानते हैं। 

    बेयर मिनिमम अब काफी नहीं है

    डेटिंग की दुनिया में बेयर मिनिमम शब्द बहुत चर्चा में रहता है। इसका मतलब है किसी रिश्ते में सिर्फ बेसिक काम करना, जैसे- समय पर रिप्लाई करना या कभी-कभार हाल-चाल पूछ लेना। पहले इतना करना भी महिलाओं के लिए अच्छे पार्टनर की निशानी होती थी, लेकिन अब यह बदल रहा है। महिलाएं अब इसे एक अच्छे पार्टनर की निशानी नहीं मानतीं। वे ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं जो-

    • उनके करियर और सपनों का सम्मान करे।
    • घरेलू और भावनात्मक जिम्मेदारियों में बराबरी का हिस्सा बने।
    • सिर्फ बोलने के बजाय एक्शन के माध्यम से अपनी कमिटमेंट दिखाए।
    Relationship tips (2)
    (AI Generated Image)

    अकेलापन दूर करना नहीं है कारण

    बदलाव का सबसे बड़ा कारण यह है कि महिलाएं अब अकेले रहने से नहीं डरतीं। उनके लिए सिंगल होना किसी कमी की निशानी नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। वे केवल खालीपन भरने के लिए किसी को अपनी जिंदगी में जगह नहीं दे रहीं, बल्कि वे इमोशनल मैच्योरिटी की तलाश कर रही हैं।

    खबरें और भी

    जब एक महिला डेटिंग के हाई स्टैंडर्ड सेट करती है, तो वह असल में अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दे रही होती है। एक ऐसा रिश्ता जो केवल सतही बातों पर टिका हो, अक्सर मानसिक तनाव और असुरक्षा का कारण बनता है। वहीं, क्लीयर बाउंडरीज और उम्मीदों के साथ शुरू हुआ रिश्ता मानसिक शांति और सुरक्षा की भावना पैदा करता है

    पार्टनर चुनते समय इमोशनल मैच्योरिटी क्यों है जरूरी?

    डेटिंग के दौरान पार्टनर का सही चयन करना आपके भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इंवेस्टमेंट जैसा है। 

    • खुद का सम्मान- जब आप बेयर मिनिमम को स्वीकार करना बंद कर देते हैं, तो आप दुनिया को बताते हैं कि आपकी वैल्यू क्या है। यह आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को निखारता है।
    • टॉक्सिक रिश्तों से बचाव- रेड फ्लैग्स को पहचानना और उन पर समझौता न करना आपको भविष्य के इमोशनल ट्रॉमा से बचाता है।
    • एक जैसी सोच- आज की महिलाएं ऐसे पार्टनर को चुन रही हैं जिनकी लाइफस्टाइल और वैल्यूज उनसे मेल खाते हों, जिससे रिश्ते में टकराव कम और समझदारी ज्यादा होती है।

    यह क्यों एक अच्छा बदलाव है?

    यह बदलाव केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और पुरुषों के लिए भी बेहतर है। यह पुरुषों को ज्यादा सेंसिटिव और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करता है। रिश्तों में सही सैंटर्ड और मैच्योरिटी होना परिवार और समाज दोनों के लिए जरूरी है।