यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Bombing: शुरुआत में मिलता है खूब प्यार और अटेंशन, डेटिंग के इस फ्रॉड में आसानी से धोखा खा जाते हैं लोग
ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोग बताते हैं कि शुरुआत में कोई व्यक्ति बहुत अच्छा लगता था लेकिन बाद में उनकी असली मंशा (Love Bombing) सामने आती है। शुरुआत में ...और पढ़ें

HighLights
- लव बॉम्बिंग फीलिंग्स को बढ़ा चढ़ाकर सामने वाले को फंसाने का एक तरीका है।
- डेटिंग की दुनिया में आज इस तरह का कल्चर काफी ज्यादा बढ़ गया है।
- ऐसे कई संकेत हैं, जिनकी मदद से आप लव बॉम्बिंग की पहचान कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी लव बॉम्बिंग के बारे में सुना है? यह एक ऐसा शब्द है जो प्यार का मुखौटा (Love Bombing Manipulation) पहने होता है, लेकिन असल में यह एक खतरनाक खेल है। ऐसा कई लोगों के साथ होता है, जिसमें शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा लगता है (Love Bombing Signs), ऐसा लगता है कि मानो आपने जीवन का सबसे अच्छा साथी पा लिया है, लेकिन बाद में पता चलता है कि आपका दिल तोड़ा गया है।

क्या है लव बॉम्बिंग?
आजकल झूठ बोलकर लोगों को अपने जाल में फंसाना बहुत आम हो गया है। पहले तो बहुत अच्छे-अच्छे वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में सब कुछ बदल जाता है। कई लोग इस तरह के धोखे का शिकार हो चुके हैं। इस तरह की धोखाधड़ी को लव बॉम्बिंग कहते हैं।
यह भी पढ़ें- अपने पार्टनर से हर लड़की छिपाती है ये 5 राज! भले ही कितना भी पुराना हो आपका रिलेशनशिप
लव बॉम्बिंग के संकेत
लव बॉम्बिंग में सबसे पहले आपकी हर इच्छा को पूरा किया जाता है। आपको लगता है कि आपसे बढ़कर कोई नहीं है। आपकी कमजोरियों का फायदा उठाकर आपके दिल में जगह बनाई जाती है। आपको यह महसूस कराया जाता है कि आप दुनिया के सबसे खास व्यक्ति हैं, लेकिन असल में यह सब झूठ होता है। अगर कोई व्यक्ति आपको बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा है, तो सावधान हो जाइए।
प्यार से कैसे अलग है लव बॉम्बिंग?
लव बॉम्बिंग बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसके लक्षण असली प्यार की तरह लगते हैं। कोई भी व्यक्ति आपको यह विश्वास दिला सकता है कि वे आपसे बहुत प्यार करते हैं, जबकि वास्तव में वे आपको अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे होते हैं।
खबरें और भी
दूसरी तरफ, कभी-कभी लोग सच्चे प्यार में होते हैं लेकिन हमारी लव बॉम्बिंग को लेकर समझदारी की कमी की वजह से हम एक अच्छे रिश्ते को खराब कर सकते हैं।
लव बॉम्बिंग से कैसे बच सकते हैं आप?
लव बॉम्बिंग के बारे में जानने के बाद, आप सोच रहे होंगे कि इससे कैसे बचा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति अचानक से आपको बहुत प्यार करने लगे और आपकी हर बात मानने लगे, तो सावधान हो जाइए। अपनी भावनाओं पर ध्यान दें। अगर आपको कुछ भी अजीब या गलत लग रहा है, तो उस पर गौर करें।