Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों के साथ रिश्ते को बनाना है और भी मजबूत, तो सोने से पहले जरूर कहें कुछ खास बातें

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 07:22 AM (IST)

    बच्चों का मन बेहद कोमल होता है। ऐसे में आप जो भी बात करते हैं उसका असर उनके मन पर होता है। इसलिए हर रात को उनसे कुछ बातें जरूर करें जिससे उन्हें प्यार ...और पढ़ें

    बच्चों को सोने से पहले कहें ये बातें (Picture Courtesy: Freepik0
    बच्चों को सोने से पहले कहें ये बातें (Picture Courtesy: Freepik0

    HighLights

    1. बच्चे छोटी-छोटी बातों से भी प्रभावित हो जाते हैं।
    2. उनके साथ रिश्ता मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
    3. रोज सोने से पहले उनसे कुछ देर बात जरूर करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: बच्चे और माता-पिता के बीच का भावनात्मक संबंध उनके संपूर्ण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह संबंध बच्चे को सुरक्षा, आत्मविश्वास, और प्यार का एहसास कराता है, जिससे वह बच्चा मानसिक और इमोशनल रूप से मजबूत बनता है। ऐसे में यदि आप उनकी दिनभर की गतिविधियों के बाद, रात को सोने से पहले, उनसे जो कुछ भी सुनते-कहते या उन्हें समझाते हैं, उसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

    ऐसा करने से आपका भी बच्चे के साथ एक मजबूत भावनात्मक बंधन विकासित होता है और वे सुरक्षित महसूस करते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करने वाले हैं। कुछ ऐसी बातें हैं, जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को रात में सोने से पहले जरूर कहनी चाहिए।

    • प्यार जताएं- बच्चों को यह सुनकर अच्छा लगता है कि वे अपने माता-पिता के लिए कितने खास हैं। इसलिए अपने बच्चे को ये जरूर महसूस कराएं वे आपके लिए कितने खास हैं। उन्हें दुलारें या उन्हें आई लव यू कहें। इससे वे आपसे और ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे

    यह भी पढ़ें: हर बात पर डांटना नहीं है Parenting का सही तरीका, मासूम के मन पर पड़ सकती है गहरी चोट

    • दिन के बारे में पूछे- दिनभर की गतिविधियों के बारे में पूछने से बच्चे को यह एहसास होता है कि आप उनकी जिंदगी में रुचि रखते हैं। इसलिए अपने बच्चे से उनके बारे में जरूर जानें। उन्होंने क्या किया, उनके स्कूल में क्या हुआ जैसे सवालों से इस बारे में जानें।
    • बच्चे को बताएं कि आप उनके साथ समय बिताकर खुश हैं- इस एक शब्द से बच्चे को यह महसूस होता है कि वह आपके लिए महत्वपूर्ण है।
    • प्रयासों की सराहना करें- बच्चे की प्रयासों की सराहना करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसलिए उनके काम को महत्व और उनकी तारीफ भी करें।
    • आश्वासन दें- अगर आपका बच्चा किसी बात को लेकर परेशान है, तो उन्हें कहें कि चिंता की कोई बात नहीं है, सब ठीक हो गया है आदि। इससे उनके मन में विश्वास आएगा कि आप उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं।
    • तुम बहुत खास हो- हर बच्चे में एक अलग खूबी होती है, ऐसे में उन्हें उनकी अपनी अनोखी पहचान का एहसास दिलाना बहुत जरूरी है। उन्हें बताएं कि वो क्यों खास हैं।
    • कल का दिन और भी बेहतर होगा- भविष्य के लिए सकारात्मक उम्मीद देना, उन्हें अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करता है।
    • सावलों का महत्व- उनके जिज्ञासा और सोचने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए उनके सवालों को महत्वपूर्ण बताना भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: खुद के बारे में सोचने से ‘स्वार्थी’ नहीं हो जाएंगे आप! बच्चों के साथ माता-पिता अपना भी रखें ख्याल

    खबरें और भी