यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़के या लड़कियां, Breakup के बाद कौन झेलता है ज्यादा तकलीफ? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यह सवाल हमेशा उठता है कि ब्रेकअप के बाद लड़के और लड़कियों में से कौन ज्यादा तकलीफ झेलता है? इस सवाल का जवाब (Impact Of Breakups On Men Women) लंबे समय स ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ लोग मानते हैं कि लड़कियों को ब्रेकअप का दर्द ज्यादा होता है।
- वहीं, कुछ का मानना है कि लड़के अपने दर्द को छिपाने की कोशिश करते हैं।
- स्टडी में सामने आया है कि किसे ब्रेकअप के बाद ज्यादा तकलीफ होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Breakup Pain: "जो जख्म छिपाया सबसे, वोह मैंने तुझे दिखा दिया... तेरे लिए बोलना सीखा था मैंने, तूने फिर से चुप रहना सिखा दिया..." चाहे पुरुष हो या महिला, प्यार में असफलता और दिल टूटने का दर्द हर किसी को तोड़ देता है। अक्सर यह बहस का विषय रहा है कि ब्रेकअप के बाद लड़के और लड़कियों में से कौन ज्यादा तकलीफ झेलता है।
कुछ लोग मानते हैं कि लड़कियां भावनात्मक रूप से ज्यादा संवेदनशील होती हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा दर्द होता है। वहीं, कुछ का मानना है कि लड़के अपने दर्द को छिपा लेते हैं, लेकिन उन्हें भी उतना ही तकलीफ होती है। हाल ही में हुई एक नई स्टडी ने इस विषय पर चौंकाने वाला खुलासा (Who Hurts More After A Breakup Study) किया है। आइए जानते हैं।

ब्रेकअप के बाद का दर्द: लड़के vs लड़कियां
Behavioural And Brain Sciences में छपी स्टडी के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही तकलीफ झेलते हैं, लेकिन इसे व्यक्त करने का तरीका अलग-अलग होता है। लड़कियां अपने दर्द को ज्यादा खुलकर व्यक्त करती हैं। वे रोती हैं, दोस्तों से बात करती हैं, और अपनी भावनाओं को शेयर करती हैं। इससे उन्हें मानसिक रूप से राहत मिलती है। वहीं, लड़के अक्सर अपने दर्द को दबा लेते हैं। वे इसे कमजोरी का संकेत मानते हैं और इसे व्यक्त करने से बचते हैं। इस वजह से उनका दर्द लंबे समय तक रहता है और वे अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- एक्स की याद में आंसू बहाने से नहीं कटेगी जिंदगी, ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए अपनाएं 5 टिप्स
पुरुषों के लिए कोई कंधा नहीं
लड़कों को अक्सर अपने इमोशन्स को छिपाने और खुद पर डिपेंड रहने को कहा जाता है। इसलिए उनके पास ऐसा कोई सहारा नहीं होता, जहां वो अपनी भावनाएं खुलकर बता सकें। उनसे ये उम्मीद की जाती है कि वे मजबूत रहें और उन्हें किसी इमोशनल सपोर्ट की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि जब उनका ब्रेकअप होता है, तो उन्हें उस दर्द से अकेले ही निपटना होता है, जिससे उनका मानसिक तनाव और बढ़ जाता है।
खबरें और भी
पुरुष होते हैं ज्यादा रोमांटिक
स्टडी की मानें, तो महिलाओं को लग सकता है कि उनका मेल पार्टनर रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा रोमांटिक होते हैं। पुरुष अपने रिलेशन्स में मोटिवेशन के सोर्स के तौर पर महिलाओं को देखते हैं और पहली नजर में प्यार का कॉन्सेप्ट पुरुषों के साथ काफी फिट बैठता है। पुरुष महिलाओं की तुलना में जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं और अपने रिश्तों को अपनी लाइफ का एक खास हिस्सा मानते हैं।
रिश्ते तोड़ने में महिलाएं आगे
स्टडी के अनुसार, एक रिश्ते में रहना पुरुषों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे उनका तनाव कम होता है और उनकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है। पुरुष महिलाओं की तुलना में कम ब्रेकअप या तलाक शुरू करते हैं। तलाक के मामलों में, लगभग 70% महिलाएं रिश्ता तोड़ने का फैसला करती हैं, जबकि महिलाएं ब्रेकअप को सेल्फ डिस्कवरी और अपने गोल्स पर फोकस करने के मौके के रूप में देखती हैं, पुरुष इसे अपने आत्मसम्मान के लिए एक चुनौती मानते हैं।
Source:
- Cambridge University Press: https://www.cambridge.org/core/journals/behavioral-and-brain-sciences/article/romantic-relationships-matter-more-to-men-than-to-women/52E626D3CD7DB14CD946F9A2FBDA739C
यह भी पढ़ें- दिल टूटने पर क्यों होता है दर्द का अहसास? जानें क्या है ब्रेकअप पेन के पीछे का साइंस