Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पठानकोट के पास बसे हैं 5 खूबसूरत Hill Station, इस गर्मी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर करें शाम‍िल

    Updated: Thu, 22 May 2025 03:51 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। पंजाब में बसे पठानकोट के पास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां आप इस गर्मी जा सकते हैं। ...और पढ़ें

    पठानकोट से यहां घूमने जा सकते हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर) (Image Credit- Instagram/adventureseekers.in)
    पठानकोट से यहां घूमने जा सकते हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर) (Image Credit- Instagram/adventureseekers.in)

    HighLights

    1. पठानकोट पंजाब का सबसे खूबसूरत शहर है।
    2. ये शहर ह‍िमालय से सटा हुआ है।
    3. यहां से घूमने के ल‍िए कई ह‍िल स्‍टेशन मौजूद हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इन द‍िनों गर्मी अपने चरम पर है। मौसम व‍िभाग ने भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मई का महीना भी लगभग खत्‍म होने को है। बच्‍चों की छुट्टि‍यां शुरू हो गई हैं। गर्मी से राहत पाने के ल‍िए लोग Hill Stations जाना पसंद करते हैं। यहां आकर वे सुकुन भरे पल ब‍ि‍ताते हैं। इससे उन्‍हें गर्मी से राहत मिलती है।

    यहां बर्फीली हवाएं चलती हैं तो तन मन को सुकून पहुंचाती हैं। वहीं यहां का शांत वातावरण आपको तनाव मुक्‍त कर देता है। ऐसे में अगर आप पंजाब में रहते हैं तो हम आपकाे कुछ ऐसे ह‍िल स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके ल‍िए नजदीकी होगा। पंजाब की बात करें ये एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्कृति के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां घूमने वालों की भीड़ लगी रहती है। इस राज्‍य का पठानकोट भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से पीछे नहीं है। आपको बता दें क‍ि पठानकोट हिमालय से सटा हुआ है। यहां आसपास कई ह‍िल स्‍टेशन हैं जहां आप जा सकते हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डलहौजी

    पठानकोट से घूमने जाने के ल‍िए डलहौजी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। दोनों के बीच की दूरी 81 किलोमीटर है। आपको यहां आकर सुकून का एहसास होगा। यहां के सुंदर नजारे देख आप इस जगह के फैन हो जाएंगे। आपको बता दें क‍ि यहां पर्यटकाें की भीड़ जबरदस्‍त रहती है। यहां के पहाड़ भी काफी सुंदर हैं। आप यहां तस्वीरें भी क्‍ल‍िक करवा सकते हैं। नेचर लवर्स के ल‍िए ये जगह स्‍वर्ग से कम नहीं है।

    Image Credit- Instagram/traveltriangle (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    धर्मशाला

    ह‍िमाचल प्रदेश की हसीन वाद‍ियों में बसा धर्मशाला जन्‍नत का एहसास कराता है। यहां हर मौसम में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को म‍िलती है। पठानकोट से धर्मशाला की दूरी लगभग 85 क‍िलोमीटर है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील और झरने आपका मन मोह लेंगे। यहां आकर आप गर्मी को भूल जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 5 साल बाद फि‍र इस तारीख से शुरू हाेगी Kailash Mansarovar Yatra, यहां पढ़ लें इससे जुड़ी जरूरी बातें

    चंबा

    पठानकोट से आप चंबा भी घूमने जा सकते हैं। चंबा में आप कई एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज भी कर सकते हैं। पठानकोट से चंबा की दूरी 102 क‍िलोमीटर है। आप यहां गर्मियों में आकर सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं।

    पालमपुर

    पठानकोट से आप पालमपुर भी घूमने के ल‍िए जा सकते हैं। यहां का वातावरण काफी शांत होता है। यहां हरे-भरे मैदान आपको दीवाना बना देंगे। पठानकोट से इस ह‍िल स्‍टेशन की दूरी 111 क‍िलोमीटर है।

    मैक्लोडगंज

    मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के पहाड़ अपनी अलग कहानी बयां करते हैं। इसके अलावा यहां आप खाने की बढ़िया चीजों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। पठानकोट से इस जगह की दूरी 89 क‍िलोमीटर है। यहां हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ रहती है।

    यह भी पढ़ें: शि‍मला नहीं, भारत का पहला Hill Station कुछ और है; गर्मी से बचने के ल‍िए अंग्रेजों ने खोजा था ये ठ‍िकाना