Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियाें के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 5 ग्‍लोबल माउंटेन डेस्‍ट‍िनेशन, खूबसूरती ऐसी क‍ि न‍िहारते नहीं थकेंगे आप

    Updated: Fri, 09 May 2025 11:33 AM (IST)

    गर्मियों में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। दुनिया भर में कई खूबसूरत पहाड़ हैं जहां सालों साल पर्यटकों की भारी भी ...और पढ़ें

    ये हैं दुन‍िया के सबसे खूबसूरत पहाड़। (Image Credit- Freepik)
    ये हैं दुन‍िया के सबसे खूबसूरत पहाड़। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. दुन‍ियाभर में कई खूबसूरत पहाड़ मौजूद हैं।
    2. गर्मियों में यहां की यात्रा जरूर करनी चाह‍िए।
    3. यहां सालों साल पर्यटकों की भीड़ जुटती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान लोग च‍िलचि‍लाती धूप से राहत पाने के ल‍िए घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। कुछ लोगों को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कई लोग बीच पर छुट्ट‍ियां ब‍िताते हैं। दुन‍िया भर में घूमने-फ‍िरने के ल‍िए बहुत कुछ खास है। यहां ऐसी बहुत सी जगहें है जो अपनी नेचुरल ब्यूटी से घिरी हुईं हैं। आपको यहां पर सालों-साल पर्यटकाें की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलेगी।

    दुनिया में ऐसे हजारों नजारे हैं, जिसे देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो इनकी खूबसूरती तो देखते ही बनती है। यहां के पर्वतों की बर्फीली चोटियां, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण लोगों को न सिर्फ अपनी ओर आकर्षित करते हैं, बल्कि तन और मन को भी सुकून देते हैं। आज हम आपको दुन‍िया भर के खूबसूरत माउंटेन्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको इस गर्मी यहां घूमने की प्‍लान‍िंग जरूर करनी चाह‍िए।

    माउंट एवरेस्ट, नेपाल

    माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई लगभग 8,848.86 मीटर है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। इसके अलावा ये नेपाल और तिब्बत की सीमा पर मौजूद है। एडवेंचर लवर्स या माउंटेन क्‍लाइंबर्स के ल‍िए यह जगह क‍िसी सपने से कम नहीं होती है। इसकी बर्फ से ढकी चोटियां सूरज की रोशनी में सोने जैसी चमकती हैं।

    माउंट फुजी, जापान

    माउंट फुजी दुनिया के सबसे मशहूर और खूबसूरत पहाड़ों में से एक है। यहां का वातावरण भी एकदम शांत होता है। ये जापान में स्‍थ‍ित है। यहां पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। अप्रैल-मई में जब चेरी ब्लॉसम खिलते हैं और माउंट फुजी बैकग्राउंड में नजर आता है, तो नजारा स्वर्ग सा लगता है। इसके अलावा ये जगह फोटोग्राफी के ल‍िए भी परफेक्‍ट मानी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जन्‍नत जैसे हैं दुन‍िया के 6 Airport, जहां हर काेना कहता है- वेलकम होम! देखते ही चमक उठती हैं आंखें

    मैटरहॉर्न, स्विट्जरलैंड

    स्विट्जरलैंड और इटली की सीमा पर मौजूद ये पहाड़ लगभग 4,478 मीटर ऊंचा है। इसकी अनोखी पिरामिड जैसी आकृति इसे खास बनाती है। आपको बता दें क‍ि ये पहाड़ स्विस आल्प्स का हिस्सा है और इसे देखने के लिए हजारों पर्यटक हर साल जर्मैट शहर में आते हैं। बर्फ से ढका यह पर्वत देखने में बेहद आकर्षक लगता है।

    डोलोमाइट्स, इटली

    इस पहाड़ काे यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट में जगह म‍िली है। धूप की रोशनी में ये पहाड़ गुलाबी और नांरगी रंगों में चमकता हुआ नजर आता है। गर्मियों में यहां हाइक‍िंग और सर्दियों में स्‍कीइंग क‍िया जा सकता है।

    कंचनजंगा, भारत और नेपाल

    कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई लगभग 8,586 मीटर है। यह सिक्किम में मौजूद है। इसे पांच खजानों का पर्वत भी कहा जाता है। यह स्थान धार्मिक और प्राकृतिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: भारत की इन 4 जगहों पर एक साथ नजर आते हैं पहाड़ और समुद्र, खूबसूरत होता है नजारा