विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की इन 4 जगहों पर एक साथ नजर आते हैं पहाड़ और समुद्र, खूबसूरत होता है नजारा

Published: Mon, 05 May 2025 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 05 May 2025 10:12 AM (IST)

भारत की विविधता सिर्फ भाषाओं और संस्कृति तक ही सीमित नहीं रही है बल्कि यहां की सुंदरता भी उतनी ही ...और पढ़ें

इन जगहों पर द‍िखता है खूबसूरत नजारा। (Image Credit- Freepik)
इन जगहों पर द‍िखता है खूबसूरत नजारा। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. भारत अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।
  2. पहाड़ों से लेकर नदियां, समंदर सबकुछ देखने को म‍िलेगा।
  3. भारत को खूबसूरती का दूसरा घर कहा जाता है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। घूमने का शौक भला क‍िसे नहीं होता है। हर कोई इस भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में सुकून पाने के ल‍िए वैकेशन की प्‍लान‍िंग करता है। गर्मियों में तो घूमने का मजा ही कुछ और होता है। जैसा क‍ि आप सभी जानते हैं क‍ि भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। यहां आपको पहाड़ों से लेकर नदियां, झरने, खूबसूरत घाटियां और समंदर तक सब कुछ देखने को म‍िलेगा।

बहुत सारे लोगों को पहाड़ पसंद होते हैं तो किसी को समंदर कोई नदियों के किनारों का दीवाना होता है। हालां‍क‍ि इन सभी का ही अपना-अपना मजा है। लेक‍िन अगर आप पहाड़ और बीच, दोनों का मजा एक साथ ही लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां एक साथ पहाड़ों और समुद्र तट को देखा जा सकता है। आप यहां हरे-भरे पहाड़ों को देख सकते हैं। नीले पानी की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

विशाखापट्टनम, इसे प्यार से 'विजाग' भी कहा जाता है। ये भारत का एक ऐसा शहर है जहां पहाड़ और समुद्र दोनों की खूबसूरती देखने को मिलती है। एक तरफ Bay Of Bengal की लहरें तो दूसरी ओर पूर्वी घाट की पहाड़ियाें का खूबसूरत नजारा देखने को म‍िलता है। यहां रामकृष्ण बीच, याराडा बीच और कैलाशगिरी हिल्स लोगों की पसंदीदा है। यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को म‍िलती है।

गोवा

गोवा अपने शानदार बीच के ल‍िए ही पूरी दुन‍िया में मशहूर है। हालांक‍ि यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पहाड़ों और समुद्र का मिलन होता है। खासकर साउथ गोवा में अगोंडा और पालोलेम बीच के आसपास हरियाली से ढके छोटे-छोटे पहाड़ देखने को म‍िलते हैं। यहां का नजारा बेहद मनमोहक लगता है।

यह भी पढ़ें: Maldives जा रहे हैं, तो 6 एक्‍ट‍िव‍िटीज में जरूर लें ह‍िस्‍सा; हर फोटो बनेगी परफेक्‍ट इंस्‍टा मोमेंट

गोकर्ण (कर्नाटक)

अगर आप क‍िसी शांत जगह की तलाश में हैं तो कर्नाटक का गोकर्ण बेस्‍ट रहेगा। नेचर लवर्स के ल‍िए ये जगह परफेक्‍ट मानी जाती है। गोकर्ण में भारत का सबसे आकर्षक बीच देखने को म‍िलता है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच, निर्वाण बीच और हाफ मून बीच पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं। यहां समुद्र के किनारे ऊंचे-नीचे चट्टानी पहाड़ और हरियाली से ढकी जगहें देखने को म‍िलती हैं।

कोवलम (केरल)

केरल को 'God’s Own Country' कहा जाता है। इसका कारण है यहां की नेचुरल ब्यूटी है। कोवलम बीच तिरुवनंतपुरम से कुछ दूरी पर स्थित है, जहां समुद्र के किनारे नारियल के पेड़ों के बीच छोटी-छोटी पहाड़ियां दिखाई देती हैं। यहां सूर्यास्त का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। यहां आप समुद्र के साथ-साथ ऊंचाई का अनुभव भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई में भी मौजूद हैं श‍िमला ज‍ितनी ठंडी जगहें, गर्मी कर रही परेशान तो 4 Parks में म‍िलेगा सुकून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।