Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सस्ती डील के चक्कर में कहीं बर्बाद न हो जाए वेकेशन! होटल बुक करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 04:22 PM (IST)

    होटल बुक करते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनका खामियाजा उन्हें ट्रिप के दौरान भुगतना पड़ता है। ...और पढ़ें

    होटल बुकिंग के समय करते हैं ये गलतियां? (Picture Courtesy: Freepik)

    होटल बुकिंग के समय करते हैं ये गलतियां? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छुट्टियों पर जाने का खयाल जितना रोमांचक होता है, सही होटल चुनना उतना ही बड़ा सिरदर्द बन सकता है। आपकी एक छोटी-सी लापरवाही या जल्दबाजी में की गई बुकिंग पूरे ट्रिप का मज़ा किरकिरा करने के लिए काफी है।

    अक्सर हम सस्ती डील या खूबसूरत तस्वीरों के झांसे में आकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका खामियाजा ट्रिप के दौरान भुगतना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी छुट्टियां बिना किसी स्ट्रेस के बीतें, तो होटल बुक करते समय इन आम गलतियों से जरूर बचें। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलतियां।

    चेक-इन और चेक-आउट के समय पर ध्यान न देना

    ज्यादातर लोग होटल बुक करते समय केवल तारीख देखते हैं, समय नहीं। हर होटल के चेक-इन और चेक-आउट का समय अलग होता है। अगर आपकी ट्रेन या फ्लाइट सुबह जल्दी पहुंच रही है, तो आपको होटल में चेक-इन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है या अर्ली चेक-इन के लिए एक्स्ट्रा फी देनी पड़ सकती है।

    रेट की तुलना न करना

    आजकल दर्जनों ट्रैवल वेबसाइट्स और ऐप्स उपलब्ध हैं। पहली ही साइट पर मिलने वाली डील को फाइनल करना एक बड़ी गलती हो सकती है। कभी-कभी होटल की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग करना ज्यादा सस्ता पड़ता है या वहां बेहतर कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज मिलती हैं। बुकिंग से पहले कम से कम 2-3 प्लेटफार्म्स पर कीमतों की तुलना जरूर करें।

    खबरें और भी

    Hotel Booking Mistakes

    (AI Generated Image)

    हिडन चार्जेस नजरअंदाज करना

    अक्सर वेबसाइट पर दिखाई देने वाली कीमत फाइनल नहीं होती। बुकिंग के समय लोग सर्विस टैक्स, रिसॉर्ट फीस, पार्किंग फी या वाई-फाई के एक्स्ट्रा चार्ज पर ध्यान नहीं देते। भुगतान करने से पहले टैक्स और दूसरे चार्ज वाले कॉलम को ध्यान से पढ़ें, ताकि चेक-आउट के समय बिल देखकर आपको झटका न लगे।

    कैंसलेशन पॉलिसी न पढ़ना

    ट्रैवल की प्लानिंग कभी भी बदल सकती हैं। कई बार लोग नॉन-रिफंडेबल डील बुक कर लेते हैं क्योंकि वे थोड़ी सस्ती होती हैं। लेकिन अगर किसी कारण आपको ट्रिप कैंसल करनी पड़ी, तो आपका पूरा पैसा डूब सकता है। इसलिए हमेशा कैंसिलेशन पॉलिसी को अच्छी तरह पढ़ लें। 

    कमरे की बारीकी से जांच न करना

    होटल पहुंचने के बाद, अपना सामान खोलने से पहले कमरे का मुआयना करना बहुत जरूरी है। क्या एसी चल रहा है? क्या वॉशरूम साफ है? क्या चादरें बदली गई हैं? अगर आपको कोई कमी दिखती है, तो तुरंत रिसेप्शन को इन्फॉर्म करें। कमरे में पूरी तरह सेटल होने के बाद शिकायत करने पर रूम बदलना मुश्किल हो जाता है।

    उम्र और एक्सेसिबिलिटी से जुड़े नियमों को अनदेखा करना

    यह एक ऐसी गलती है जो खासकर परिवारों को भारी पड़ती है। सभी होटलों की बच्चों के लिए पॉलिसी एक जैसी नहीं होतीं, जैसे-

    • मालदीव जैसी जगहों पर कई ओवरवॉटर विला में सुरक्षा कारणों से छोटे बच्चों के रुकने पर पाबंदी या एज लिमिट सेट होती है।
    • वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पास स्थित कई लॉज बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते और उनके अलग नियम होते हैं।
    • अगर आपके साथ कोई बुजुर्ग है, तो चेक कर लें कि होटल में लिफ्ट या व्हीलचेयर की सुविधा है या नहीं।