पहली बार प्लेन से करने जा रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें 5 बातें, वरना छूट सकती है फ्लाइट
अगर पहली बार फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का पता होना चाहिए। लापरवाही या जानकारी की कमी आपकी ट्रिप बिगाड़ सकती है। ...और पढ़ें

पहली फ्लाइट से पहले जान लें ये बातें (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई जहाज की पहली यात्रा हर किसी के लिए यादगार होती है, लेकिन इस दौरान उतनी ही घबराहट भी हो सकती है। एयरपोर्ट पर सेक्योरिटी चेकिंग से लेकर साथ में क्या-क्या ले जा सकते हैं, जैसे कई सवाल दिमाग में घूमते रहते हैं।
अगर आप भी पहली बार हवाई जहाज से उड़ान भरने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि आपकी पहली फ्लाइट का एक्सपीरिएंस यादगार रहे। आइए जानें इन बातों के बारे में।
समय का ध्यान रखें
हवाई यात्रा में सबसे जरूरी नियम है समय पर पहुंचना। घरेलू उड़ानों के लिए उड़ान के समय से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी जाती है। याद रखें, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक और चेक-इन में काफी समय लग सकता है। इसलिए अगर आप देर से पहुंचेंगे, तो आपकी फ्लाइट मिस हो सकती है।
-1778058765706.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
जरूरी दस्तावेज
घर से निकलने से पहले ध्यान रखें कि आपके पास ये चीजें हों-
- टिकट की कॉपी- डिजिटल या प्रिंटेड।
- पहचान पत्र- आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
- बोर्डिंग पास- आप घर बैठे वेब चेक-इन कर सकते हैं, जिससे एयरपोर्ट पर लंबी लाइन से बचा जा सकता है।
बैगेज रूल
फ्लाइट में दो तरह के बैग होते हैं-
- चेक-इन बैग- यह बड़ा बैग होता है जो काउंटर पर जमा हो जाता है। आमतौर पर इसकी सीमा 15 से 25 किलो होती है।
- कैबिन बैग- इसे आप अपने साथ प्लेन के अंदर ले जा सकते हैं। इसका वजन अक्सर 7 किलो तक सीमित होता है।
- पावर बैंक, लैपटॉप और लिथियम बैटरी को हमेशा कैबिन बैग में रखें, इन्हें चेक-इन बैग में डालना मना है। साथ ही, जेल, लोशन आदि 100ml से ज्यादा न रखें।
एयरपोर्ट पर प्रक्रिया
- एंट्री- गेट पर अपना टिकट और आईडी दिखाकर एंट्री करें।
- चेक-इन- अपनी एयरलाइन के काउंटर पर जाकर बैग जमा करें और बोर्डिंग पास लें।
- सुरक्षा जांच- यहां आपके और आपके हैंड बैग की जांच होगी। अपनी बेल्ट, घड़ी, जैकेट और इलेक्ट्रॉनिक सामान को ट्रे में रखना होता है।
- बोर्डिंग गेट- सुरक्षा जांच के बाद अपने गेट नंबर पर जाकर बैठें और प्लेन में चढ़ने की घोषणा का इंतरजार करें।
टेक-ऑफ और लैंडिंग
जब प्लेन टेक ऑफ या लैंडिंग करता है, तो हवा के दबाव के कारण आपके कान बंद हो सकते हैं या उनमें हल्का दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए आप टॉफी चबा सकते हैं, जम्हाई ले सकते हैं या इयरप्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह नॉर्मल है और घबराने की बात नहीं है।
खबरें और भी
प्लेन के अंदर के नियम
- सीट बेल्ट- जब तक सीट बेल्ट साइन ऑन है, अपनी बेल्ट बांधकर रखें।
- क्रू की बात सुनें- फ्लाइट अटेंडेंट्स के निर्देशों का पालन करें। वे आपकी सुरक्षा के लिए वहां मौजूद हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस- विमान में अपने फोन को फ्लाइट मोड पर रखें।