Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7-स्टार होटल जैसी सुविधाएं और 54 रॉयल सुइट्स! साल के अंत तक लॉन्च होगा दुनिया का सबसे बड़ा सेलिंग यॉट

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

    इस साल के अंत तक दुनिया का सबसे बड़ा सेलिंग यॉट लॉन्च होने वाला है, जो लग्जरी की परिभाषा को पूरी तरह बदल देगा। ...और पढ़ें

    ये है दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान सेलिंग यॉट (Picture Courtesy: Instagram)

    ये है दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान सेलिंग यॉट (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी और भव्यता के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर है। ऐतिहासिक लग्जरी ट्रेनों के लिए मशहूर ओरिएंट एक्सप्रेस अब पटरियों से उतरकर समुद्र की लहरों पर राज करने की तैयारी में है। 

    साल 2026 के अंत तक दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान सेलिंग यॉट लॉन्च होने जा रहा है, जो सुविधाओं के मामले में किसी सात सितारा होटल से कम नहीं होगा। आइए जानें इसके बारे में। 

    Sailing Yatch

    (Picture Courtesy: Orion Express)

    1960 के दशक की भव्यता और आधुनिक डिजाइन

    220 मीटर लंबे इस विशालकाय यॉट को फ्रांस की मशहूर शिप बिल्डिंग कंपनी शांतिये द ल अटलांटिक ने तैयार किया है। इसके डिजाइन में 1960 के दशक की यूरोपीय क्लासिक शैली और आर्ट डेको स्टाइल का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है। 

    Orient Express Sailing Yatch (8)

    (Picture Courtesy: Orion Express)

    फ्रांसीसी कारीगरों ने इसके इंटीरियर को इतनी बारीकी से संवारा है कि इसमें कदम रखते ही आपको पुराने क्लासिक ओशन लाइनर्स की याद आ जाएगी, जिसे आज के आधुनिक दौर के हिसाब से अपडेट किया गया है।

    Orient Express Sailing Yatch (5)

    (Picture Courtesy: Orion Express)

    54 शाही सुइट्स और बेमिसाल सुविधाएं

    इस यॉट में केवल 110 मेहमानों के रहने का इंतजाम है, जिसके लिए 54 बेहद लग्जरी सुइट्स बनाए गए हैं। हर सुइट की खासियत इसकी ऊंची छतें, बड़ी खिड़कियां और प्राइवेट टेरेस हैं, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकेगा।

    Orient Express Sailing Yatch (9)

    (Picture Courtesy: Orion Express)

    मनोरंजन और खान-पान के लिए इसमें ऐसे इंतजाम हैं, जो हैरान कर देते हैं-

    • रेस्तरां और बार- यहां 5 हाई-एंड रेस्तरां और 8 शानदार बार होंगे। खाने का मेन्यू मशहूर मल्टी-मिशलिन स्टार शेफ यानिक एलेनो तैयार करेंगे।
    Orient Express Sailing Yatch (4)
    • खास आकर्षण- यॉट के अंदर पेरिस थीम वाला एक कैबरे, एक आधुनिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो, स्पा और दो बड़े स्विमिंग पूल मौजूद होंगे।
    Orient Express Sailing Yatch
    (Picture Courtesy: Orion Express)

    हवा की शक्ति से चलेगा यह जहाज

    यह यॉट न केवल दिखने में भव्य है, बल्कि तकनीक के मामले में भी काफी मॉडर्न है। इसमें सॉलिड सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 3 विशाल खंभों पर करीब 48,500 स्क्वायर फीट के रिजिड सेल लगाए गए हैं। ये सेल हवा की पावर का इस्तेमाल कर जहाज को आगे बढ़ाएंगे।

    Orient Express Sailing Yatch (7)

    (Picture Courtesy: Orion Express)

    पर्यावरण का ख्याल रखते हुए इसमें प्रदूषण कम करने के लिए एलएनजी इंजन का बैकअप दिया गया है और यह भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए भी सक्षम है। सुरक्षा के लिए इसमें एआई आधारित एक खास सिस्टम लगाया गया है, जो समुद्र में व्हेल मछलियों से होने वाली टक्कर को रोकने में मदद करेगा।

    खबरें और भी

    कब और कहां होगी पहली यात्रा?

    ओरिएंट एक्सप्रेस का यह बेजोड़ यॉट 2026 के अंत में अपनी पहली यात्रा शुरू करेगा। इसकी शुरुआत पुर्तगाल के लिस्बन से होगी, जहां से यह 14 दिनों की ट्रांस-अटलांटिक यात्रा कर बारबेडोस पहुंचेगा। सर्दियों के दौरान यह कैरेबियन के शांत और खूबसूरत द्वीपों की सैर कराएगा, जबकि गर्मियों में इसे भूमध्यसागर के सेंट-ट्रोपेज और पोर्टोफीनो जैसे मशहूर ठिकानों पर देखा जा सकेगा।