विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश जाने की क्या जरूरत? लक्षद्वीप में मिलेगा मालदीव जैसा मजा, जानें बजट और घूमने का सही समय

Published: Tue, 23 Dec 2025 07:15 PM (IST)

अब विदेश जाने की जरूरत नहीं है! लक्षद्वीप में मालदीव जैसा अनुभव मिलेगा, वो भी आपके बजट में। यहां की ...और पढ़ें

लक्षद्वीप: मालदीव जैसा मजा, बजट में, घूमने का सही समय (Picture Credit- Freepik)

लक्षद्वीप: मालदीव जैसा मजा, बजट में, घूमने का सही समय (Picture Credit- Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने के शौकीन लोग अक्सर सबसे पहले विदेश जाने का ही प्लान बनाते हैं। हालांकि, अपना देश खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको विदेश का एहसास कराती हैं। लक्षद्वीप इन्हीं जगहों में से एक है। 

यह कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां आप बिना सोचे-समझे बीच पर छुट्टियां मना सकें। यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां परमिट, तय परिवहन कार्यक्रम और मौसम काफी ज्यादा अहम माना जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि यहां घूमने का प्लान बनाने से पहले जरूरी बातों की सही जानकारी हो और एक घूमने की एक सही प्लानिंग हो। आइए आपको बताते हैं लक्षद्वीप घूमने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें- 

क्यों खास है लक्षद्वीप?

लक्षद्वीप कई मायनों में काफी खास होता है। यहां पर्यटन का एक कंट्रोल मॉडल अपनाया गया है। पर्यटकों की संख्या सीमित है, नाइटलाइफ बहुत कम है और द्वीप समूह आकार के बजाय संरक्षण को प्राथमिकता देते हैं। इन सब नियमों की वजह से यहां शांत समुद्र तट, साफ पानी और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय जीवन के बीच एक मजबूत संतुलन देखने को मिलता है।

लक्षद्वीप को खास बनाती हैं ये चीजें

  • सफेद रेत और साफ पानी वाले कम भीड़ वाले सी-बीचेज
  • अच्छी तरह से संरक्षित कोरल लीव्स और रिच मरीन लाइफ
  • ढलते सूरज के साथ होती खूबसूरत शाम
  • स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड जैसी एक्टीविटीज
  • स्थानीय संस्कृति और यहां ही दिन जीतने वाली मेहमाननवाजी है

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय

किसी भी जगह घूमने जाने की प्लानिंग बनाने के लिए सबसे पहले वहां के मौसम की जानकारी होना बेहद जरूरी है। खासकर लक्षद्वीप जाने से पहले यह जरूर जान लें कि यहां घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? आइए जानते हैं कब जाना चाहिए लक्षद्वीप घूमने- 

अक्टूबर से मार्च

यह लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय है। सुहावना मौसम, शांत समुद्र और विश्वसनीय परिवहन इसे पहली बार आने वाले पर्यटकों और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं।

अप्रैल और मई

यह गर्म महीने होते हैं, जिनमें पर्यटकों की संख्या कम होती है। गर्मी सहन कर सकने वाले लोगों और शांत द्वीपों की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए यह समय परफेक्ट है।

जून से सितंबर

यह मानसून का मौसम होता है और इस दौरान लक्षद्वीप घूमने सबसे खराब फैसला हो सकता है। भारी बारिश अक्सर जहाज सेवाओं और बाहरी गतिविधियों को बाधित करती है। इसलिए इन महीनों के दौरान यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है।

लक्षद्वीप कैसे पहुंचें और कितना होगा किराया

यहां पहुंचने के लिए आपके पास कई विकल्प है। आप कोच्चि से लक्षद्वीप के एकमात्र हवाई अड्डे, अगाटी द्वीप के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। वापसी का किराया आमतौर पर मौसम और उपलब्धता के आधार पर 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक होता है।

कोच्चि से यात्री जहाज भी चलते हैं, जिनमें 14 से 20 घंटे लगते हैं। जहाज के टिकट की कीमत आमतौर पर एक तरफ की 2,500 रुपये से 5,000 रुपये के बीच होती है।

यह भी पढ़ें- क्यों Oman में नहीं दिखतीं दुबई जैसी ऊंची इमारतें? वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यह भी पढ़ें- New Year पर बना रहे हैं घूमने का प्लान? चले आएं ऋषिकेश; होटल व कैंपों में की गई है विशेष तैयारी