Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफर में बच्चे होने लगते हैं चिड़चिड़े, तो उनके टैंट्रम्स से बचने में पेरेंट्स के काम आएंगे ये टिप्स

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 02:58 PM (IST)

    अगर ट्रिप पर आपका बच्चा भी चिड़चिड़ा होने लगता है या रोता है, तो उनके टैंट्रम्स मैनेज करने में कुछ टिप्स काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    ट्रिप पर बच्चों के टैंट्रम्स हैंडल करने के लिए टिप्स (AI Generated Image)

    ट्रिप पर बच्चों के टैंट्रम्स हैंडल करने के लिए टिप्स (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। परिवार के साथ लंबी ट्रिप पर जाना रोमांचक तो होता है, लेकिन जब साथ में टॉडलर हो, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। बच्चों के लिए एक ही जगह घंटों बैठे रहना मुश्किल होता है, जिससे वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और टैंट्रम्स दिखाने लगते हैं।

    बच्चों के नखरे हैंडल करना माता-पिता के लिए सफर के दौरान थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप ट्रिप के दौरान बच्चों के टैंट्रम्स को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये टिप्स।

    बच्चों को पहले ट्रिप के बारे में बताएं 

    सफर शुरू करने से पहले ही बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करें। उन्हें बताएं कि हम कहां जा रहे हैं और रास्ते में क्या-क्या देखेंगे। बच्चों के लिए एक सरप्राइज बैग तैयार करें, जिसमें उनके पसंदीदा खिलौने, कुछ नई किताबें या कलर्स हों। जब वे बोर होने लगें, तो एक-एक करके चीजें बाहर निकालें।

    स्नैक्स साथ रखें

    भूख चिड़चिड़ेपन का सबसे बड़ा कारण होती है। अपनी गाड़ी या बैग में हेल्दी स्नैक्स का स्टॉक रखें। मखाना, फल, ड्राई फ्रूट्स या घर के बने सैंडविच छोटे बच्चों के मूड को तुरंत ठीक कर सकते हैं। भूख के कारण भी बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं और टैंटर्म्स दिखाते हैं।

    खबरें और भी

    kid crying

    (Picture Courtesy: Freepik)

    ब्रेक लें

    अगर आप कार से जा रहे हैं और मुमकिन हो, तो हर 2-3 घंटे में एक छोटा ब्रेक जरूर लें। बच्चों को गाड़ी से थोड़ा बाहर निकलने, भाग-दौड़ करने और ताजी हवा लेने दें। छोटे बच्चों में काफी एनर्जी होती है और जब वह अपनी ऊर्जा बाहर नहीं निकाल पाते, तो नखरे करने लगते हैं। 

    मनोरंजन के नए तरीके

    लंबी ट्रिप पर स्क्रीन टाइम एक ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसे आखिरी हथियार के तौर पर बचाकर रखें। इसके बजाय बच्चों को कहानियां सुनाएं या उनके साथ राइम्स गाएं। खिड़की के बाहर दिखने वाली चीजों, जैसे- लाल कार, गाय, पेड़ को पहचानने का खेल खेलें। बच्चों के पसंदीदा गाने बजाएं और साथ में गुनगुनाएं।

    कंफर्ट का रखें खास ख्याल

    सफर के दौरान बच्चों को ढीले और आरामदायक सूती कपड़े पहनाएं। उनके पास उनका पसंदीदा तकिया या ब्लैंकेट जरूर रखें, जिससे उन्हें घर जैसा एहसास हो। अगर बच्चा थका हुआ है, तो उसे सोने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि नींद की कमी सीधे चिड़चिड़ेपन को जन्म देती है।

    धैर्य न खोएं

    सबसे जरूरी बात यह है कि आप खुद शांत रहें। अगर बच्चा चिल्ला रहा है या रो रहा है, तो उस पर चिल्लाने के बजाय उसे गले लगाएं और शांत करने की कोशिश करें। आपका तनाव बच्चे को और ज्यादा परेशान कर सकता है। उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी परेशानी समझ रहे हैं।

    रूटीन फॉलो करें

    कोशिश करें कि सफर के दौरान भी बच्चे के खाने और सोने का समय वही रहे जो घर पर होता है। रूटीन टूटने से बच्चे जल्दी परेशान होने लगते हैं।