विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी मानते हैं बिहार में घूमने लायक कुछ नहीं? इन खूबसूरत जगहों को देखकर बदल जाएगी आपकी राय

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:37 AM (IST)

बिहार में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती और इतिहास आपको हैरान कर देंगे।

बिहार के टूरिस्ट स्पॉट्स (Picture Courtesy: Incredible India)

बिहार के टूरिस्ट स्पॉट्स (Picture Courtesy: Incredible India)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में छुट्टियों में घूमने की बात हो, तो लोगों के मन में सबसे पहले राजस्थान के किले, केरलम के बैकवॉटर या हिमाचल के पहाड़ आते हैं। वहीं बिहार का नाम लेते ही अक्सर लोग मान लेते हैं कि वहां देखने लायक कुछ खास नहीं है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। 

बिहार का इतिहास काफी समृद्ध रहा है और इसकी झलक आप वहां की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों पर देख सकते हैं। इतिहास के साथ-साथ अध्यात्म और प्रकृति के सुंदर नजारे भी बिहार को खास बनाते हैं। आइए जानें बिहार की इन जगहों के बारे में। 

नालंदा

अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं, तो नालंदा आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र हुआ करता था, जहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते थे। बख्तियार खिलजी के आक्रमण के दौरान नालंदा के तबाह कर दिया गया और यहां के पुस्तकालय में आग लगा दी, लेकिन आज भी इस विश्वविद्यालय के अवशेषों की लाल ईंटों में यहां का इतिहास नजर आता है। इसके पास स्थित नालंदा म्यूजियम में आप इसके बारे में और भी जान सकते हैं।  

बोधगया

बोधगया बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की सबसे पवित्र जगहों में से एक है। यहीं बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां का महाबोधि मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत खूबसूरत है और यहां आपको एक अलग तरह के सुकून का एहसास होगा। यहां आप और भी कई मठों में घूम सकते हैं। 

राजगीर

राजगीर प्रकृति की सुंदरता और इतिहास का मेल है। यहां भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज बना है, जो एडवेंचर के शैकीन लोगों के लिए सबसे बेहतर अनुभव है। इसके अलावा, गृधकूट पहाड़ी पर स्थित इस स्तूप तक पहुंचने के लिए रोप-वे की सवारी का मजा ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक गर्म पानी में कुंडों में नहाना आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। 

वैशाली

प्राचीन भारत में वैशाली सबसे समृद्ध जगहों में से एक थी। साथ ही, इसे दुनिया का पहले गणतंत्र भी माना जाता है। भगवान महावीर का जन्म स्थान होने के कारण ये जैन धर्म के लिए बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। वहीं, गौतम बुद्ध ने यहां अपना आखिरी उपदेश दिया था, जिससे ये जगह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी काफी खास है। यहां आप अशोक स्तंभ और अभिषेक पुष्करणी का दीदार भी कर सकते हैं। 

कैमूर और वाल्मीकि नगर

बिहार में प्रकृति की सुंदरता को देखना है, तो कैमूर के करकट गढ़ और तेलहर कुंड वॉटरफॉल जरूर देखें। हरी-भरी पहाड़ियां और शांत झरनों का यह नजारा आपका मन मोह लेगा। इसके अलावा, बिहार के वेस्ट चंपारण में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आप जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं।