Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2023: इन शहरों में देखने को मिलती है नवरात्रि की अलग ही धूम, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 02:05 PM (IST)

    Durga Puja 2023 इस साल नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर यानी रविवार से शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। हर शहर में इस त्य ...और पढ़ें

    Durga Puja 2023: इन शहरों में जाकर देखें दुर्गा पूजा की रौनक
    Durga Puja 2023: इन शहरों में जाकर देखें दुर्गा पूजा की रौनक

    HighLights

    1. कोलकाता में हर साल एक नई थीम के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है।
    2. दुर्गा पूजा की रौनक दिल्ली में भी देख सकते हैं।
    3. नवरात्रि के दौरान मैसूर पैलेस की खूबसूरती देखते बनती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Durga Puja 2023: देशभर में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में हर जगह की खूबसूरती देखते बनती है। बस कुछ ही दिनों बाद यह त्योहार शुरू भी होने वाला है। लोग इस त्योहार की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे हैं। यह त्योहार पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 अक्टूबर यानी रविवार से आरंभ होगा।

    वैसे तो नवरात्रि का त्योहार देश के हर कोने में बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन देश के कुछ शहरों में दुर्गा पूजा का नजारा अद्भूत होता है। अगर आप नवरात्रि के दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन शहरों में आपको दुर्गा पूजा की असली रौनक देखने को मिलेगी।

    कोलकाता 

    दुर्गा पूजा और कोलकाता शहर का बहुत ही गहरा संबंध है। यहां दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। कोलकाता की दुर्गा पूजा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दुर्गा पूजा समारोह के दौरान आप यहां बेहद खूबसूरत पंडाल देख सकते हैं। यहां हर साल एक नई थीम के साथ दूर्गा पूजा आयोजित की जाती है। इस त्योहार के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं, यहां एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

    मुंबई

    मुंबई में अन्य त्योहारों की तरह दुर्गा पूजा भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा समारोह के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शिरकत करते हैं। अगर आप दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन देखना चाहते हैं, तो मुंबई आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝑫𝒖𝒓𝒈𝒂 𝑷𝒖𝒋𝒂 𝑲𝒐𝒍𝒌𝒂𝒕𝒂 🔵 (@durgapujakolkata)

    यह भी पढ़ें: शारजाह के बेहद खूबसूरत Beaches, जो हैं एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर रिलैक्स करने तक के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

    दिल्ली

    देश की राजधानी दिल्ली में हर त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां अलग-अलग राज्यों के लोग रहते हैं। अगर आप बंगाली कल्चर को देखना चाहते हैं, तो दुर्गा पूजा के दौरान दिल्ली जरूर घूमें। आप यहां बंगाली व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप दशहरे पर दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान भी जा सकते हैं, जहां उस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

    बनारस 

    नवरात्रि के दौरान बनारस की खूबसूरती देखते बनती है। दुर्गा पूजा के दौरान यहां का वातावरण बिल्कुल ही अलग होता है। आपको यहां छोटे-छोटे बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अवतार में देखन के लिए मिल जाएंगे, जो बहुत ही आकर्षक होते हैं।

    मैसूर

    दुनियाभर से लोग यहां दूर्गा पूजा देखने आते हैं। इस खास मौके पर झांकी भी निकलती है। नवरात्रि के दौरान मैसूर पैलेस की खूबसूरती देखते बनती है। इस दौरान इस शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। आप यहां चामुंडेश्वरी मंदिर में मां देवी की भव्य पूजा देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: लेह-लद्दाख की हसीन वादियों की लेना चाहते हैं आनंद, तो इन जगहों को देखना न भूलें

    Pic Credit: Instagram//durgapujakolkata/