Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोई फुसफुसाता है, तो कभी आती हैं चूड़ि‍याें की आवाजें; भारत की 6 सबसे भू‍त‍िया जगहों पर गए हैं आप?

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    इस लेख में भारत की कुछ डरावनी जगहों के बारे में बताया गया है। राजस्थान का भानगढ़ किला जहां रात में अजीब आवाजें आती हैं और सूर्यास्त के बाद जाना मना है ...और पढ़ें

    ये हैं भारत की सबसे डरावनी जगहें।
    ये हैं भारत की सबसे डरावनी जगहें।

    HighLights

    1. भारत में कई डरावनी जगहें मौजूद हैं।
    2. कहते ह‍ैं क‍ि यहां आज भी आत्‍माएं रहती हैं।
    3. यहां जाना हर क‍िसी के बस की बात नहीं है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत को रहस्यों और कहानियों का देश माना जाता है। यहां आपको मंदिरों, किलों और पुराने महलों से जुड़ी कई ऐसी कहानियां सुनने को म‍िलेंगी जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। कुछ जगहें ऐसी भी हैं जिन्हें लोग भूतिया या Haunted मानते हैं। कहते हैं कि वहां आज भी आत्माएं रहती हैं। यहां आपको अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देंगी। कई बार वहां जाने वाले लोगों को क‍िसी के होने का ए‍हसास होता है।

    लेक‍िन हम आपकाे बता दें क‍ि इन जगहों की कहानियां सिर्फ किस्सों तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि यहां आने वाले लोगों ने खुद कुछ डरावना सा महसूस क‍िया है। कहीं रात में किसी के चलने की आवाज आती है, तो कहीं बिना हवा के ही खिड़कियां अपने-आप बंद हो जाती हैं। कुछ जगहों पर तो सूरज ढलते ही लोगों का जाना मना है। ऐसी ही कुछ हॉन्टेड जगहें भारत में मौजूद हैं।

    यहां पर बहादुर से बहादुर लोग भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। अगर आपको डरावनी चीजों में दिलचस्पी है, तो ये जगहें आपके लिए रोमांचक हो सकती हैं। लेक‍िन यहां जाने से पहले आपको अपने दिल को मजबूत बनाना पड़ेगा। यहां आपको कदम-कदम पर डर का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में भारत की सबसे डरावनी यानी क‍ि भूति‍या जगहाें के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

    भानगढ़ का किला, राजस्‍थान

    आपने राजस्‍थान के इस क‍िले का नाम तो सुना ही होगा। यहां पर भी लोगों को क‍िसी आत्‍मा के होने का एहसास हुआ है। यहां के लोगों ने तो रात में अजीब-अजीब सी आवाजें भी सुनी हैं। जैसे कोई च‍िल्‍लाता है ताे कभी चूड़ियों के खनखन की आवाजें आती हैं। यही कारण है क‍ि यहां पर सूर्यास्त के बाद जाना मना है। हालांक‍ि, द‍िन में यहां पर्यटकों की भीड़ लगती है। ये एक फेमस टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट है।

    खबरें और भी

    कुलधरा गांव, राजस्‍थान

    जैसलमेर के पास बसा कुलधरा गांव एक वीरान जगह है। यहां पर आपको कई कहानि‍यां सुनने को म‍िलती हैं। कहा जाता है कि यहां रहने वाले पालीवाल ब्राह्मण एक ही रात में गायब हो गए थे। इसके पीछे की कहानी ये है कि गांव के सरपंच की बेटी को एक मंत्री से बचाने के लिए, वे सब रातों-रात गांव छोड़कर चले गए थे। गांव छोड़ने से पहले, उन्होंने इस जगह को श्राप दिया था कि यह हमेशा वीरान रहेगा। तभी से ये जगह डरावनी हो गई। यहां रात में जाना मना है। यहां अचानक से तापमान बदल जाता है तो कभी आपको क‍िसी के होने की आहट महसूस हो सकती है।

    अग्रसेन की बावली, द‍िल्‍ली

    देश की टॉप भूत‍िया जगहों में से एक अग्रसेन की बावली भी है। ये अपनी शानदार वास्तुकला के साथ-साथ डरावनी कहानियों के लिए भी जानी जाती है। कहा जाता है क‍ि जो इसकी 108 सीढ़ियां उतरते हैं, उन्हें एक अजीब सा डर महसूस होने लगता है। कुछ लोगों को इसके काले पानी में कूदने की भी इच्छा होने लगती है। यहां आने वाले लोगों ने अजीब सी फुसफुसाहट और कुछ परछाइयों को भी देखा है। रात में तो इस जगह के आसपास भी कोई नहीं आना चाहता है।

    यह भी पढ़ें: म‍िल ही गया 'पर‍ियों के देश' का पता! ऋषिकेश से है स‍िर्फ 2 घंटे की दूरी; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड

    मुकेश मिल्स, मुंबई

    ड्रीम स‍िटी कहे जाने वाले मुंबई में भी आपको कई भूत‍िया जगहें म‍िल जाएंगी। मुकेश मिल्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आपको बता दें क‍ि मुकेश टेक्सटाइल मिल्स की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने थी। 1980 में यहां अचानक आग लग गई। तभी से इसे बंद कर द‍िया गया था। इस जगह पर फिल्मों की शूटिंग होती है लेक‍िन डायरेक्टर और एक्टर्स को यहां क‍िसी के होने का एहसास होता है।

    डुमस बीच, गुजरात

    घूमने के शाैकीन लोग बीच पर जाना बेहद पसंद करते हैं। लेक‍िन गुजरात का डुमस बीच हमेशा चर्चा में रहता है। ये अरब सागर के किनारे मौजूद है। ये अपनी काली रेत के लिए जाना जाता है। कहा जाता है क‍ि यहां पर लोगों को अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है। कई लोग तो अचानक से गायब तक हो गए हैं।

    रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

    ये जगह भी अपने डरावनी क‍िस्‍सों के चलते फेमस है। यहीं पर दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स भी है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह म‍िली है। कहते हैं क‍ि यहां एक युद्ध हुआ था ज‍िसमें कई सैन‍िक मार द‍िए गए थे। उन्‍हीं सैनिकों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। यहां पर ड्रेस‍िंग रूम में तो अचानक से क‍िसी के आने का एहसास होता है।

    य‍ह भी पढ़ें: सि‍र्फ Hill Stations ही नहीं, समुद्र में भी म‍िलता है ट्रैवल थ्र‍िल; यहां होती है बेहतरीन Scuba Diving