विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Henley Passport Index 2024: दुनिया में सबसे शक्तिशाली बना सिंगापुर का पासपोर्ट, जानिए टॉप 10 देशों के नाम

Published: Wed, 24 Jul 2024 03:56 PM (GMT+05:30)

विदेश घूमने के लिए पासपोर्ट सबसे बड़ा और जरूरी डॉक्यूमेंट होने के साथ-साथ किसी देश की ताकत का भी सूचक ...और पढ़ें

सिंगापुर का पासपोर्ट बना दुनिया में सबसे शक्तिशाली (Image Source: Freepik)
सिंगापुर का पासपोर्ट बना दुनिया में सबसे शक्तिशाली (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट में सिंगापुर के पासपोर्ट ने टॉप किया है।
  2. इस ग्लोबल रैंकिंग में एशियाई देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
  3. भारत के पासपोर्ट ने पिछले साल के मुकाबले 2 अंकों की उछाल लगाई है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Henley Passport Index 2024: दुनियाभर के ताकतवर पासपोर्ट की ताजा लिस्ट अब सामने आ चुकी है, जिसमें सिंगापुर में सभी देशों को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की हालिया रिपोर्ट में इस पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली बताया गया है, क्योंकि यहां के नागरिक 227 डेस्टिनेशन्स में से 195 में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं भारत और टॉप 10 देशों के नाम।

कैसी रही भारत की रैंकिंग?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के मुताबिक, साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 82 वां स्थान हासिल किया है, जो कि साल 2023 के मुकाबले 2 अंक पीछे है। भारत के पासपोर्ट के साथ 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है, तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के पासपोर्ट पर सिर्फ 33 देशों में ही बिना वीजा विजिट कर सकते हैं। साल 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट 106 नंबर पर था, जो कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की हालिया रिपोर्ट में 100वें स्थान पर है, बता दें इस पासपोर्ट से पिछले साल नागरिक 32 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते थे, जो कि अब 33 देशों में हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत हैं दुनिया के ये 5 देश, भारतीयों को बिना वीजा ही मिल जाती है एंट्री

ये रहे टॉप 10 देश

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री के साथ सिंगापुर लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद का क्रम आप नीचे देख सकते हैं। 

  • 192 डेस्टिनेशन्स - फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन
  • 191 डेस्टिनेशन्स - ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन
  • 190 डेस्टिनेशन्स - बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन  
  • 189 डेस्टिनेशन्स- ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल
  • 188 डेस्टिनेशन्स- ग्रीस, पोलैंड
  • 187 डेस्टिनेशन्स- कनाडा, चकिया, हंगरी, माल्टा
  • 186 डेस्टिनेशन्स- संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 185 डेस्टिनेशन्स- एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात
  • 184 डेस्टिनेशन्स- आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया

यह भी पढ़ें- ट्रिप को एन्जॉय करने के लिए जरूरी है सही तरीके से Packing, जान लें क्या चीजें कैरी करें और क्या नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।