यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ उत्तराखंड-हिमाचल ही क्यों? नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती देखकर दिल कहेगा- काश पहले आए होते!
गर्मियों में घूमने का अपना अलग मजा होता है। हालांकि लोग घूमने के लिए सिर्फ उत्तराखंड-हिमाचल जाने का ही प्लान बनाते हैं। इसकी वजह से यहां अक्सर भीड़भाड ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में घूमना कई लोगों को पसंद होता है।
- लोग अक्सर उत्तराखंड या हिमाचल ही जाते हैं।
- आप नॉर्थ ईस्ट राज्यों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम घूमने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इस मौसम में अक्सर छुट्टियां होने की वजह से लोग वेकेशन का प्लान बनाते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर छुट्टियों में ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। बात जब भी ठंडी जगहों की आती हैं, तो लोगों के मन में सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल का नाम ही आता है।
हालांकि, हमारे यहां घूमने की कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती विदेश से कम नहीं हैं। साथ ही गर्मी के दिनों में यहां घूमने का भी अपना अलग ही मजा होता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के नॉर्थ ईस्ट (North East India tourism) राज्यों की, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी उत्तराखंड और हिमाचल की भीड़ से दूर कहीं सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो इन नॉर्थ ईस्ट के इन ऑफबीट डेस्टिनेशन (Underrated travel destinations) को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत का स्कॉटलैंड कहलाता है यह हिल स्टेशन, सुकून के पल बिताने के लिए जरूर बनाएं यहां घूमने का प्लान
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप गर्मियों के दिनों में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली एक बढ़िया जगह साबित होगी। यह राज्य के सबसे पुराने शहरों में से एक है। ईटानगर से लगभग 167 किमी. दूर मौजूद इस जगह को यूएम ने हेरिटेज साइट घोषित किया है। घने जंगलों में बसा यह शहर सीढ़ीदार चावल के खेतों और सर्पीली नदियों के मनमोहक नजारों से आपका मन मोह लेगा। साथ ही आप यहां थुकपा और मोमो जैसे व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
माजुली, असम
नॉर्थ ईस्ट (Scenic places to visit in North East) में बसा यह राज्य अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए यूं तो कई जगह मौजूद हैं, लेकिन माजुली सबसे खास है। यह एक द्वीप यानी आइलैंड है, जो असमिया सांस्कृतिक विरासत का घर है। यहां की हरियाली और धान के खेतों से घिरे छोटे-छोटे गांव इस जगह को खूबसूरत और शांत बनाते हैं। साथ ही यह जगह पक्षी प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग है।
खबरें और भी
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती का अंदाजा नहीं। यहां कई सारी जगह घूमने लायक हैं और तवांग इन्हीं में से एक है। मोनपा जनजाति का घर मानी जाने वाली यह जगह अपने अनोखे ढंग से बने मठों और आदिवासी संस्कृति के लिए मशहूर है। आप यहां मार्च से अक्टूबर के बीच घूम सकते हैं।
तुरा, मेघालय
ढेर सारी हरियाली और ऊंची पहाड़ी से घिरा मेघालय का तुरा एडवेंचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप कई सारे खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। साथ ही आप यहां पर ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। आप यहां खूबसूरत झरनों और बायोस्फीयर रिजर्व भी घूम सकते हैं।
गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम का गंगटोक भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां एक परफेक्ट वेकेशन प्लान कर सकते हैं। साथ ही त्सोमो झील की जमी हुई सुंदरता और आसपास की बर्फ से ढकी पहाड़ियां आपको एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव देती हैं।