Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मात्र ₹9,510 में IRCTC दे रहा 4 दिनों की गंगटोक ट्रिप, डेली डिपार्चर की है सुविधा; नोट करें डिटेल्स

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 09:33 AM (IST)

    IRCTC ने 'ब्यूटीफुल गंगटोक' नाम से 3 रात और 4 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत मात्र ₹9,510 से हो रही है। ...और पढ़ें

    ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और बर्फीले नजारे... IRCTC दे रहा 4 दिनों की ट्रिप में Gangtok घूमने का मौका (Image Source: AI-Generated)

    ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और बर्फीले नजारे... IRCTC दे रहा 4 दिनों की ट्रिप में Gangtok घूमने का मौका (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. IRCTC का 3 रात/4 दिन का गंगटोक टूर पैकेज

    2. मात्र ₹9,510 से शुरू, डेली डिपार्चर की सुविधा

    3. त्सोमगो झील, बाबा मेमोरियल जैसे स्थल शामिल

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उत्तर-पूर्व में बसा सिक्किम टूरिज्म के लिहाज से एक बेहद शानदार राज्य है। अगर आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी 'माउंट कंचनजंगा' के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं, तो सिक्किम की राजधानी गंगटोक से बेहतर भला क्या हो सकता है?

    आज गंगटोक एक ऐसा आधुनिक शहर बन चुका है जहां तिब्बती बौद्ध संस्कृति, खूबसूरत मठ और ट्रैकिंग जैसे इको-टूरिज्म का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। पर्यटकों की इसी चाहत को पूरा करने के लिए IRCTC लेकर आया है एक शानदार टूर पैकेज, जिसका नाम है- "ब्यूटीफुल गंगटोक"। आइए जानते हैं इस 3 रात और 4 दिन के पैकेज की हर एक जरूरी डिटेल।

    Sikkim tourism

    (Image Source: AI-Generated)

    डेली डिपार्चर की सुविधा

    यह पैकेज मुख्य रूप से 3 रातों और 4 दिनों का है, जिसमें आपको गंगटोक की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 'डेली डिपार्चर' की सुविधा है। यानी आप किसी भी दिन अपना बैग पैक करके इस ट्रिप पर निकल सकते हैं।

    कैसा रहेगा आपके सफर का पूरा शेड्यूल?

    • पहला दिन: आपका सफर न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन या बागडोगरा एयरपोर्ट से शुरू होगा। यहां पहुंचने पर आपका स्वागत किया जाएगा और आपको नॉन-एसी गाड़ी द्वारा गंगटोक के होटल तक ले जाया जाएगा। पहला दिन आराम करने के लिए है। रात का स्वादिष्ट डिनर आपको होटल में ही मिलेगा।
    • दूसरा दिन: यह दिन भी रोमांच से भरा होगा। आप गंगटोक शहर से 52 किलोमीटर दूर, 12,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेहद खूबसूरत 'त्सोमगो झील' और 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित 'बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल' घूमने जाएंगे। आपको बता दें कि सर्दियों में त्सोमगो झील पूरी तरह बर्फ से जम जाती है। अगर आप 'नाथू ला पास' (भारत-चीन सीमा) जाना चाहते हैं, तो सेना और सरकारी अनुमति के साथ अपनी जेब से पैसे देकर वहां भी जा सकते हैं।
    • तीसरा दिन: सुबह नाश्ते के बाद गंगटोक शहर दर्शन का समय होगा। इसमें एन्चे मोनेस्ट्री, गणेश टोक, हनुमान टोक, ताशी व्यू पॉइंट, बकथांग वॉटरफॉल, तिब्बतोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट और हैंडीक्राफ्ट डायरेक्टोरेट जैसी मशहूर जगहें शामिल हैं। अगर आप रोपवे का मजा लेना चाहते हैं, तो उसका टिकट आपको खुद लेना होगा।
    • चौथा दिन: नाश्ते के बाद आपको होटल से चेक-आउट करना होगा। इसके बाद आपको वापसी के लिए NJP स्टेशन या बागडोगरा एयरपोर्ट पर छोड़ दिया जाएगा और आपकी यह खूबसूरत यात्रा समाप्त होगी।

    कितना आएगा खर्च?

    IRCTC ने इस टूर की कीमतों को 'पीक सीजन' और 'लीन सीजन' के हिसाब से बांटा है। आप अपने बजट के अनुसार 'कम्फर्ट' या 'डीलक्स' कैटेगरी चुन सकते हैं:

    खबरें और भी

    • लीन सीजन: 1 जुलाई से 24 सितंबर, 6 से 30 नवंबर और 7 जनवरी से 31 मार्च के दौरान कम्फर्ट क्लास का खर्च मात्र ₹9,510 (डबल 6-पैक्स शेयरिंग) से शुरू होता है। वहीं डीलक्स के लिए यह ₹12,950 से शुरू होता है।
    • पीक सीजन: 1 अप्रैल से 30 जून, 25 सितंबर से 5 नवंबर और 1 दिसंबर से 6 जनवरी के समय कम्फर्ट क्लास की कीमत ₹12,650 और डीलक्स की कीमत ₹18,350 (डबल 6-पैक्स शेयरिंग) से शुरू होती है।

    Gangtok tour

    (Image Source: Magnific)

    पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

    इस पैकेज में आपके ठहरने के लिए बेहतरीन होटल की सुविधा (जैसे द गोल्डन क्रेस्ट या यशश्री सिक्किम ब्लॉसम या उसी के स्तर का कोई अन्य होटल) शामिल है। इसके अलावा, रोजाना सुबह का नाश्ता और रात का खाना, स्टेशन से आने-जाने व घूमने के लिए नॉन-एसी गाड़ी, और ट्रैवेल इंश्योरेंस भी पैकेज का ही हिस्सा है। आपको अलग से कोई टैक्स भी नहीं देना होगा।

    ध्यान दें: इस पैकेज में आपकी ट्रेन या फ्लाइट का किराया, गाइड की फीस, निजी खर्च, लॉन्ड्री, या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाला अतिरिक्त खर्च शामिल नहीं है। बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। 

    ट्रिप से जुड़ी कुछ बेहद जरूरी बातें

    • आधार कार्ड नहीं चलेगा: यह जानना बहुत जरूरी है कि सिक्किम में पहचान के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं है। सफर पर निकलते समय अपना वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ जरूर ले जाएं।
    • पासपोर्ट साइज फोटो: त्सोमगो झील जाने के लिए अपने साथ अपनी 4 पासपोर्ट साइज तस्वीरें ले जाना बिल्कुल न भूलें।
    • बच्चों के लिए नियम: 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए उनकी उम्र का प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है। वहीं 11 साल से ऊपर के बच्चों का पूरा टिकट लगेगा।

    यह भी पढ़ें- सावन में करें रामेश्वरम और मीनाक्षी मंदिर के दर्शन, जुलाई-अगस्त में IRCTC दे रहा 3 दिनों का हवाई टूर

    यह भी पढ़ें- जून में वैष्णो देवी जाने का है प्लान? IRCTC दे रहा एक ही ट्रिप में 4 बड़े शक्तिपीठों के दर्शन का मौका