Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhya Pradesh Monsoon Travel: इस मौसम में घूमने के लिए सेफ जगहों की कर रहे हैं तलाश, तो मध्य प्रदेश है बेस्ट

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 08:57 AM (GMT+05:30)

    Madhya Pradesh Monsoon Travel मानसून में घूमने के लिए किसी सेफ एंड बेस्ट जगह की तलाश कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस मौसम में ...और पढ़ें

    Madhya Pradesh Monsoon Travel: मानसून में घूमने वाली मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहें
    Madhya Pradesh Monsoon Travel: मानसून में घूमने वाली मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहें

    HighLights

    1. मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है मध्य प्रदेश
    2. नेचर, एडवेंचर, वाइल्ड लाइफ हर तरह के ट्रैवलर के लिए बेस्ट है मध्य प्रदेश
    3. घूमने के अलावा मध्य प्रदेश के जायके भी हैं बेहद मशहूर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Madhya Pradesh Monsoon Travel: मानसून के दौरान पहाड़ों पर जाना बहुत रिस्की होता है। कभी भी लैंडस्लाइड हो जाते हैं जिससे आप यात्रा के दौरान फंस सकते हैं। जो आपके ट्रिप के एन्जॉयमेंट को पूरी तरह से खराब कर सकता है, तो अगर आप आने वाली छुट्टियों में अपने शहर से कहीं बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन वो जगह सेफ भी हो, तो ऐसे में मध्य प्रदेश का बना सकते हैं प्लान। जहां घूमने-फिरने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। इसके अलावा मध्य प्रदेश अपने खानपान के लिए भी बहुत मशहूर है। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो ये जगह बेस्ट है ही साथ ही अगर आप इतिहास और वाइल्ड लाइफ में रुचि रखते हैं, तो यहां आपके लिए भी काफी कुछ मौजूद है।   

    सतपुड़ा की रानी- पंचमढ़ी

    मध्य प्रदेश में स्थित इस हिल स्टेशन को सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। हरे-भरे जंगलों, ऊंचे-ऊंचे झरनों और खूबसूरत घाटियों से घिरी हुई है यह जगह। मानसून के दौरान तो यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यहां आकर आप नेचर को तो एन्जॉय कर ही सकते हैं साथ ही ट्रैकिंग, कैम्पिंग, ग्लैम्पिंग जैसी कई एक्टिविटीज के भी मजे ले सकते हैं।

    मांडू

    मध्य प्रदेश में मालवा क्षेत्र का यह एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। जो अपनी शानदार वास्तुकला के लिए मशहूर है। मानसून के दौरान मांडू और भी मनमोहक हो जाता है क्योंकि प्राचीन महल, मकबरे और बगीचे हरियाली की चादर ओढ़ लेते हैं। बारिश की बूंदों से जब ऐतिहासिक इमारतें धुल जाती हैं, तो इनकी खूबसूरती औऱ ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप अकेले यात्रा करना एन्जॉय करते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

    अमरकंटक

    मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित अमरकंटक को एक पवित्र स्थान माना जाता है। इस जगह पर विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाएं मिलती हैं। वैसे यह जगह नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम स्थान भी है। मानसून के दौरान इस जगह की भी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। जंगल और मैदान हरे-भरे हो जाते हैं। पहाड़ों की चोटियां धुंध से ढकी होती हैं। यहां प्राचीन मंदिरों के दर्शन के अलावा प्रकृति के करीब बैठकर रिलैक्स भी हो सकते हैं।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी