यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मानसून का मौसम जितना खूबसूरत, उतना ही खतरनाक; इन 5 जगहों पर न करें ट्रैवल, वरना पटकेंगे अपना सिर
भारत में एक से एक Tourist Places हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। मौसम चाहे कोई भी हो घूमने वालों की कमी नहीं रहती है। इन दिनों ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय लोगों को घूमना बेहद पसंद है।
- मानसून में मौसम सुहावना हो जाता है।
- हालांकि कुछ जगहों पर जाने से बचें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने-फिरने का शौक भला किसे नहीं है। हमारे यहां भारत में तो घुमक्कड़ी के शौकीनों की तो कमी नहीं है। मौसम चाहे कोई भी हो, उन्हें तो घूमने के लिए बस एक बहाने की जरूरत होती है। बैग उठाया और निकल पड़े। कई लोगों को हिल स्टेशंस पसंद आते हैं ताे कुछ लोगों को समुद्र किनारे चिल करना पसंद हाेता है। हालांकि, गर्मी में तो Hill Stations पर ही पर्यटकों की भीड़ जमा होती है।
इस समय तो मानसून शुरू हाे चुका है। मानसून में माैसम तो सुहावना हो ही जाता है लेकिन कुछ जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं होता है। दरअसल, बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों पर जान माल का खतरा हो सकता है। इससे आपके पैसे की बर्बादी तो होगी ही, साथ ही कुछ अनहोनी भी हो सकती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको मानसून के दिनों में जाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से -
केदारनाथ
उत्तराखंड का केदारनाथ एक धार्मिक स्थल है। केदारनाथा 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। मंदिर के कपाट भक्तों के लिए अप्रैल या मई में खोल दिए जाते हैं। हालांकि मानसून के दौरान आपको यहां जाने से बचना चाहिए। ये एक पहाड़ी इलाका है। इस कारण यहां बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में आपको इस दौरान यहां जाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि बद्रीनाथ की यात्रा भी न करें।
शिमला
हिमाचल प्रदेश का शिमला एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। मानसून में यहां की खूबसूरती तो देखने लायक हाेती है। लेकिन बारिश के मौसम में यहां की सड़कें खतरनाक हो जाती हैं। पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। कई बार नदियां भी ऊफान पर होती हैं। इससे आपकी यात्रा खतरनाक हो सकती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मिल ही गया 'परियों के देश' का पता! ऋषिकेश से है सिर्फ 2 घंटे की दूरी; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड
केरल
केरल बेहद ही खूबसूरत जगह है। लेकिन बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल करने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश के कारण यहां बाढ़ आने की संभवना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको यहां जाने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। वरना आपकी ट्रिप खराब हो सकती है।
मसूरी
उत्तराखंड में बसा मसूरी पूरी दुनिया में क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर है। लेकिन मानसून में यहां ट्रैवल करना खतरे से खाली नहीं होता है। दरअसल, बारिश के कारण मसूरी की सड़कें काफी खराब हो जाती हैं। फिसलन और लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऋषिकेश
मानसून में ऋषिकेश जाने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में गंगा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ जाता है। कई बार तो बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। ऐसे में ये आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकते हैं।