Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: ओलंपिक खेलों के लिए बना रहे हैं पेरिस घूमने का प्लान, तो नोट करें कुछ जरूरी गाइडलाइन्स

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 03:54 PM (IST)

    26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में ओलंपिक खेलों (Olympic Games Paris 2024) का महाकुंभ जारी रहेगा। कई देशों के खिलाड़ी इसमें अपना दम-खम दिखाने के लिए मै ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024 में विजिट करने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन्स (Image Source: X)
    Paris Olympics 2024 में विजिट करने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन्स (Image Source: X)

    HighLights

    1. 26 जुलाई से Paris Olympics 2024 की शुरुआत हो चुकी है।
    2. पेरिस ओलंपिक 2024 का महाकुंभ 11 अगस्त तक जारी रहेगा।
    3. पेरिस विजिट करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Paris Olympics 2024: फ्रांस में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक पेरिस ओलंपिक खेलों (Paris 2024 Olympics) का आयोजन रहेगा। ऐसे में, लाखों की संख्या में टूरिस्ट्स के जुटने की पूरी उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक 2024 को करीब से देखने के लिए अगर आप भी इस बार यहां विजिट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आर्टिकल में इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल जान सकते हैं।

    डाउनलोड करें जरूरी Apps

    पेरिस 2024 खेलों से जुड़े आयोजन स्थलों में प्रवेश करने के लिए मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करना काफी जरूरी है। सबसे पहली टिप तो यह है कि आप पेरिस 2024 टिकट ऐप में लॉग इन करें, अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने सभी टिकटों को नाम से रजिस्टर करें। पेरिस 2024 गेम्स में प्रिंट लेना मुमकिन नहीं है, इसलिए प्रतियोगिताओं तक पहुंचने के लिए यह जरूरी काम कर लें। इवेंट नजदीक आते ही एक एक्सेस क्यूआर कोड उपलब्ध होगा और इसे ऑफलाइन एक्सेस किया जा सकेगा। अगर रिश्तेदारों के लिए टिकट खरीदे गए हैं, तो उन्हें सत्र से कम से कम 48 घंटे पहले ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

    इसके अलावा दूसरा बड़ा प्लेटफॉर्म पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स ऐप है, जो प्रतियोगिता का आधिकारिक ऐप है। इसमें, आप अपनी यात्रा की तैयारी के लिए हर जरूरी जानकारी, साथ ही रियल टाइम अलर्ट और उन्हीं क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके एक शानदार एक्सपीरिएंस पा सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आपने अपने टिकट खरीदने के लिए किया था।

    आखिर में, तीसरा ऐप ट्रांसपोर्ट पब्लिक पेरिस 2024 है। इस ऐप पर, आप अपने रूट की योजना बना सकते हैं। और परिवहन स्थितियों पर वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, स्टेशनों पर कतार से बचने के लिए आप टिकट भी खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    पेरिस 2024 ओलंपिक: ध्यान रखें ये बातें

    पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है कि जितना मुमकिन हो सके, उतना आगे की सोचकर चलें। खराब एक्सपीरिएंस से बचने के लिए एप्लिकेशन्स के साथ-साथ संगठन से जुड़ी टीमों ने अलग-अलग स्पेक्टेटर गाइड भी पब्लिश किए हैं। इसके साथ हर खेल के लिए दर्शकों को साइट पर आने के लिए सभी जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए सर्व किए जाएंगे प्लांट बेस्ड फूड्स, देखें ओलंपिक कमेटी का फूड विजन

    सभी प्रतियोगिता स्थलों के लिए, सार्वजनिक परिवहन द्वारा सुझाए यात्रा कार्यक्रम के अलावा अन्य जानकारी भी दी गई है:

    • खेल और प्रतियोगिता स्थल पर मुख्य जानकारी: प्रत्येक खेल की विशिष्टताओं और उस स्थान के विवरण के बारे में पता करें जहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    • टिकट का एक्सेस: अपने टिकटों को आसानी से मैनेज करने के लिए व्यावहारिक सलाह जरूर लें।
    • प्रतियोगिता स्थल तक पहुंच: प्रतियोगिता स्थलों तक पहुंचने और अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए सबसे उपयुक्त परिवहन विकल्प खोजें।
    • ऑन-साइट सेवाएं: समय का ठीक तरह से इस्तेमाल करने के लिए, प्रतियोगिता स्थल के इंटरेक्टिव मैप का इस्तेमाल करके मौजूदा सेवाओं का पता लगाएं।
    • दर्शकों की चेकलिस्ट: अपने आप को सही ढंग से तैयार करने के लिए चेकलिस्ट का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने से भी बचें।

    पेरिस 2024 दर्शकों को इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दे रहा है। यही वजह है कि स्टेडियम के ज्यादातर गेट सत्र शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले खुलेंगे और आधे समय में ही बंद हो जाएंगे।

    भुगतान के साधनों का भी ध्यान रखें। खानपान की जगहों और आधिकारिक पेरिस 2024 दुकानों में, वीजा ही कार्ड या मोबाइल से पेमेंट करने का एकमात्र जरिया है। यहां नकद भी स्वीकार किया जाएगा। जिन दर्शकों के पास वीजा से पेमेंट करने का ऑप्शन नहीं है, वे साइट पर 'वीजा प्रीपेड कार्ड क्षेत्र' पर जा सकते हैं या वर्चुअल वीजा कार्ड में पैसे डलवाने के लिए वीजा गो एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Olympic Games के लिए बना रहे हैं पेरिस घूमने का प्लान, तो Eiffel Tower ही नहीं, इन 5 जगहों की भी कर सकते हैं सैर

    ये चीजें भी हैं जरूरी

    फोन में पर्याप्त बैटरी जरूर रखें। इसके लिए आप पावर बैंक भी साथ ले जा सकते हैं। पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स ऐप पर मौजूद इंटरेक्टिव मैप्स को देखकर रेस्तरां, दुकानों और शौचालयों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    चौड़े किनारों वाली टोपी, सनस्क्रीन, धूप का चश्मा, छाता आदि साथ रखना नहीं भूलें। मौसम की जानकारी भी आप ऐप के द्वारा आसानी से हासिल कर सकते हैं।

    इन चीजों को ले जाने की है अनुमति

    • थर्मस और पानी की बोतलें (मेटल या प्लास्टिक, अधिकतम 75 सीएल)
    • छाता
    • स्ट्रॉलर
    • मोबाइल फोन के लिए बैटरी
    • सनस्क्रीन (स्प्रे)
    • विकलांग लोगों के लिए जरूरी पर्सनल चीजें
    • खेलों में भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों के झंडे साथ ले सकते हैं जिनका अधिकतम आकार 1x2 मीटर।

    इन चीजों पर है प्रतिबंध

    • मोटरसाइकिल और साइकिल हेलमेट
    • सूटकेस
    • बैग (25 लीटर से बड़े)
    • नॉन-फोल्डिंग छाते
    • यातायात के साधन (साइकिल, स्कूटर, रोलरब्लेड, आदि) और संबंधित बैटरियां
    • अल्कोहल ड्रिंक्स

    यह भी पढ़ें- 1904 ओलंपिक मैराथन की अजीबोगरीब रेस, किसी ने ली लिफ्ट तो कोई बीच में ही गया सो; पढ़‍िए हैरान कर देने वाले तीन किस्‍से