Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर-अक्टूबर में घूमने का है प्‍लान? बेस्‍ट हैं भारत की 5 जगहें; जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:18 PM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून पाने के लिए लोग घूमने की योजना बनाते हैं जो तनाव कम करने में मददगार है। भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें है ...और पढ़ें

    इन जगहों को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर (Image Credit- Freepik)
    इन जगहों को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सितंबर-अक्टूबर का महीना घूमने के लिए बेस्‍ट होता है।
    2. घूमने का मजा आप इस महीने में अच्‍छे से ले सकते हैं।
    3. आप कुछ शानदार लोकेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में कुछ पल सुकून के ब‍िताने के लि‍ए लोग घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। इससे वो स्‍ट्रेस फ्री हो पाते हैं। घूमना-फ‍िरना हमारी सेहत के ल‍िए बहुत फायदेमंद है। भारत में तो वैसे भी घूमने के ल‍िए एक से एक जगहें मौजूद हैं। कोई ह‍िल स्‍टेशनों पर जाना पसंद करता है तो क‍िसी को बीच पसंद आते हैं।

    अगर आप भी स‍ितंबर या अक्‍टूबर के महीने में घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बेझ‍िझक जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

    कलिम्पोंग, वेस्‍ट बंगाल

    ये एक ऐसा ह‍िल स्‍टेशन है, जहां जाकर आप एकदम तनावमुक्‍त हो जाएंगे। ये ह‍िल स्‍टेशन वेस्‍ट बंगाल में हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। साथ ही ये ईस्‍ट इंड‍िया का एक फेमस टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट है। सितंबर से लेकर अक्‍टूबर का महीना यहां घूमने के ल‍िए बेस्‍ट होता है। आपको यहां चारों आरे हर‍ियाली, हरे-भरे चाय के बागान देखने को म‍िलेंगे। यहां की खूबसूरती आपका मन माेह लेगी।

    मुन्‍नार, केरल

    केरल भारत का सबसे खूबसूरत राज्‍य है। मुन्‍नार में चाय और कॉफी के बागानों की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां का शांत वातावरण आपको अलग ही दुनि‍या में ले जाएगा। आप यहां सोलो ट्र‍िप पर भी जा सकते हैं। चाहें तो दोस्‍तों या पार्टनर के साथ भी जाना बेहतर रहेगा।

    खबरें और भी

    गंगटोक, स‍िक्‍क‍िम

    स‍ितंबर-अक्टूबर के महीने में घूमने के ल‍िए गंगटोक भी एक अच्‍छी चॉइस हो सकती है। आप यहां नेचर की खूबसूरती में खाे जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस ह‍िल स्‍टेशन में आप बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। आप यहां पर दुन‍िया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

    चकराता, उत्‍तराखंड

    उत्तराखंड का चकराता भी एक बेहद खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी और शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। आधे स‍ितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में यहां के पहाड़ बादलों से घ‍िरे रहते हैं, ज‍िससे इसकी खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है।

    ताजमहजल, आगरा

    वैसे तो आप यहां कभी भी जा सकते हैं, लेकिन गर्मी के द‍िनों में यहां जाना एक अच्‍छा व‍िकल्‍प नहीं होगा। क्‍योंक‍ि गर्मी में यहां के तपते हुए पत्थर और चिलचिलाती धूप आपकी यात्रा को बर्बाद कर सकते हैं। लेक‍िन अक्टूबर में ताजमहल देखना बेस्ट रहेगा। ताजमहल के अलावा यहां आगरा के किले, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और अकबर के मकबरे भी जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 5 जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल

    यह भी पढ़ें- भारत का इकलौता मंदिर, जहां विराजे हैं बिना सूंड वाले गणेश जी! भक्त चिट्ठी लिखकर मांगते हैं मन्नत