Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri पर पाना चाहते हैं माता रानी का आशीर्वाद, तो दिल्ली के इन देवी मंदिरों के करें दर्शन

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 11:23 AM (IST)

    कल यानी गुरुवार से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत हो रही है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

    नवरात्र में करें दिल्ली के इन देवी मंदिरों के दर्शन (Picture Credit- Instagram)
    नवरात्र में करें दिल्ली के इन देवी मंदिरों के दर्शन (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 3 अक्टूबर से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत हो रही है।
    2. इन दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
    3. इस मौके पर दिल्ली के प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही आज यानी 2 अक्टूबर को श्राद्ध की अवधि खत्म हो जाएगी। पितृ पक्ष खत्म होते ही लोग माता रानी के आगमन की तैयारियों में लग जाते हैं। हर साल आश्विन माह में शारदीय नवरात्र का त्योहार मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही लोग माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत-उपवास भी करते हैं।

    इसके अलावा नवरात्र के दिनों में माता रानी के मंदिर जाने का भी विशेष महत्व होता है। लोग अक्सर इस मौके पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। अगर आप भी नवरात्र के दौरान देवी मां के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के इन मशहूर मंदिरों में जरूर जाएं और देवी मां के भव्य स्वरूप के दर्शन करें-

    यह भी पढ़ें-  Tirupati Balaji Temple ही नहीं, देश के ये 6 मंदिर भी हैं अपने प्रसाद के लिए मशहूर, एक बार जरूर चखें इनका स्वाद

    कालकाजी माता मंदिर

    नवरात्र के दौरान दिल्ली के कालकाजी में स्थित कालकाजी मंदिर के दर्शन जरूर करें। यह राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। कहा जाता है कि राजा युधिष्ठिर के शासनकाल के दौरान खुद भगवान कृष्ण और पांडवों ने इस मंदिर में देवी काली की पूजा की थी।

    कात्यायनी माता मंदिर

    दिल्ली के छतरपुर में स्थित यह मंदिर मां कात्यायनी देवी को समर्पित है। मां कात्यायनी दुर्गा माता के नौ स्वरूपों में से एक हैं। नवरात्र के दौरान यहां भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए उमड़ते हैं।

    खबरें और भी

    झंडेवाला मंदिर

    झंडेवाली माता मंदिर दिल्ली के झाड़ेवालां के पास स्थित है। यह शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में एक है, जहां नवरात्र के दौरान भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां देवी मां की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं।

    काली माता मंदिर

    काली माता मंदिर दिल्ली के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद है। यह बंगाली शैली में बना मां काली का एक भव्य मंदिर है। यहां सालभर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। खासकर नवरात्र के दौरान यहां भक्तों का हुजून देखने को मिलता है।

    गुफा मंदिर

    दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुफा मंदिर भी राज्य के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर मुख्य रूप से माता वैष्णो देवी को समर्पित है और यहां भी नवरात्र के दौरान भक्तों का तांता लगा रहता है। अगर आप दिल्ली में रहकर ही मां वैष्णों के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में जा सकते हैं।

    योगमाया मंदिर

    योगमाया मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यह मंदिर देवी योगमाया भगवान कृष्ण की बहन को समर्पित हैं। नवरात्र के दौरान आप इस मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  शादी के बंधन में बंधने के लिए बेस्ट हैं भारत के 6 खूबसूरत मंदिर, ईश्वर को साक्षी मान ले सकते हैं सात फेरे