Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किस Hill Station को कहते हैं भारत का 'लिटिल इंग्लैंड'? रहा है ब्रिटिश हुकूमत की पहली पसंद

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    भारत में एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे 'लिटिल इंग्लैंड' कहा जाता है, जहां ब्रिटिश काल की वास्तुकला और माहौल आज भी मौजूद है। ...और पढ़ें

    किस हिल स्टेशन को कहते हैं भारत का Little England? (Image Source: AI-Generated)

    किस हिल स्टेशन को कहते हैं भारत का Little England? (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. शिमला को ब्रिटिश काल में 'लिटिल इंग्लैंड' कहा गया

    2. यूरोपीय वास्तुकला और जीवनशैली की झलक मिलती है

    3. कालका-शिमला टॉय ट्रेन यूनेस्को मान्यता प्राप्त है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपनी भौगोलिक विविधता और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के कुछ पर्यटन स्थल इतने मनमोहक हैं कि वे दुनिया की बेहतरीन विदेशी जगहों को भी पीछे छोड़ देते हैं। कोहरे से घिरी हुई वादियों से लेकर हलचल भरे शहरों तक, हर स्थान की अपनी एक दिलचस्प कहानी और इतिहास है। इन्हीं हिमालय की वादियों में एक ऐसा हिल स्टेशन मौजूद है, जहां की हवाओं और वास्तुकला में आपको सीधे इंग्लैंड की झलक मिलेगी।

    ठंडा मौसम, सुकून देने वाले नजारे और ब्रिटिश काल की शानदार इमारतें- यह सब मिलकर इस जगह को शहर की भीड़भाड़ से दूर एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। इसका यह विंटेज और पुराना आकर्षण हर साल पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। आइए, भारत के इस 'लिटिल इंग्लैंड' की खासियत से रूबरू होते हैं।

    Shimla

    (Image Source: Magnific) 

    हिमाचल की राजधानी 'शिमला' कैसे बन गई मिनी इंग्लैंड?

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को ब्रिटिश हुकूमत के दौरान "लिटिल इंग्लैंड" की उपाधि दी गई थी। इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कारण है। जब मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती थी, तो अंग्रेज राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख करते थे और इसी वजह से उन्होंने शिमला को ब्रिटिश भारत की 'समर कैपिटल' बना लिया था।

    यहां रहने के लिए उन्होंने यूरोपीय डिजाइन की तर्ज पर आलीशान घर, दफ्तर और क्लब बनवाए। धीरे-धीरे शिमला का पूरा माहौल, यहां का लाइफस्टाइल और वास्तुकला इंग्लैंड जैसी होने लगी। इसी समानता के कारण इसे हमेशा के लिए यह खास नाम मिल गया। आज भी जब आप शिमला की सड़कों पर टहलेंगे, तो वो पुराना कॉलोनियल चार्म आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा।

    खबरें और भी

    कौन-सा समय है ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट?

    • गर्मियों की छुट्टियां: शिमला घूमने के लिए यह सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहावना रहता है और तापमान 15°C से 30°C के बीच बना रहता है। साइटसीइंग और गर्मी से बचने के लिए यह परफेक्ट सीजन है।
    • सर्दियों का नजारा: अगर आपको बर्फबारी देखना पसंद है, तो सर्दियों में यहां जरूर आएं। इन महीनों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े यह हिल स्टेशन किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है, हालांकि इस समय तापमान में भारी गिरावट आती है और कड़ाके की ठंड पड़ती है।
    • मानसून का मौसम: बरसात के दिनों में यहां हल्की से मध्यम बारिश होती है और पूरी वादी मखमली हरियाली से भर जाती है। नजारे तो दिलकश होते हैं, लेकिन बारिश की वजह से पहाड़ों पर सफर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    shimla travel

    (Image Source: Magnific) 

    शिमला पहुंचने के आसान रास्ते

    आप अपनी सहूलियत के हिसाब से फ्लाइट, ट्रेन या बस के जरिए आसानी से शिमला पहुंच सकते हैं:

    • सड़क का रास्ता: दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला के लिए सड़क मार्ग बहुत ही सुगम है। इन शहरों से नियमित रूप से बसें और टैक्सियां चलती हैं, जिनसे आप खूबसूरत पहाड़ियों को निहारते हुए एक आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं।
    • ट्रेन का सफर: अगर आप सफर का असली मजा लेना चाहते हैं, तो 'कालका-शिमला टॉय ट्रेन' से आएं। यह भारत के सबसे खूबसूरत रेल मार्गों में से एक है और इसे यूनेस्को से भी मान्यता प्राप्त है। यह ट्रेन कालका और शिमला को आपस में जोड़ती है। वहीं, कालका रेलवे स्टेशन देश के बाकी बड़े शहरों से अच्छी तरह कनेक्टेड है।
    • हवाई सफर: शिमला का सबसे करीबी हवाई अड्डा 'जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट' है, जिसकी शहर से दूरी मात्र 22 किलोमीटर है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आपको शिमला शहर तक जाने के लिए रेगुलर टैक्सियां मिल जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद सुकून चाहिए, तो भारत की 5 जगहों का करें रुख; पेंशन में कटेगी ऐश की जिंदगी

    यह भी पढ़ें- कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' नाम कैसे मिला? एक फ्रांसीसी किताब से जुड़ी है दिलचस्प कहानी