Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की इस जगह बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, बर्फ से ढकी पहाड़ियों की खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:03 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में स्थित कौमिक गांव दुनिया का सबसे ऊंचा गांव है, जो समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर है। ...और पढ़ें

    कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव? (Picture Courtesy: Instagram)

    कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव? (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे ऊंचा गांव समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है और ये भारत में स्थित है?

    जी हां, अगर बात पक्की सड़क से जुड़े दुनिया के सबसे ऊंचे गांव की करें, तो हिमाचल प्रदेश के स्थित कौमिक गांव का नाम लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में बसा ये गांव काफी ऊंचाई पर है और उतना ही खूबसूरत भी है। आइए जानें इसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।  

    समुद्र से 15 हजार फीट की ऊंचाई

    कौमिक गांव हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के लाहौल-स्पीति जिले में बसा है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 15 हजार फीट है। इतनी ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से इस गांव का तापमान ज्यादातर समय शून्य से नीचे रहता है और सर्दियों में तो यहां भारी बर्फबारी होती है।

    ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से इस गांव तक पहुंचना भी काफी मुश्किल है। पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी को लेकर जाना काफी मुश्किल काम है और जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगता है। इसलिए एल्टीट्यूड सिकनेस की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए यहां जाने वाले पर्यटकों को खास सावधानी बरतनी पड़ती है। 

    सिर्फ 150 लोगों का गांव

    ये गांव इतनी ऊंचाई पर है कि यहां सामान्य जीवन बिताना काफी मुश्किल है। इस मुश्किल जलवायु के कारण इस गांव में सिर्फ 150 लोग ही रहते हैं। यहां खेती करनी भी काफी मुश्किल है। इसलिए जौ और मटर जैसी फसलें उगाई जाती हैं। लोगों की जीविका भेड़, याक और बकरियों जैसे जानवरों के पालन से चलती है। इनसे दूध और ऊन जैसी चीजें मिलती है, जो वहां की जलवायु में रहने में मदद करती हैं। यहां के घर भी पारंपरिक तरीके से मिट्टी और पत्थरों से बनाए जाते हैं, ताकि घर के अंदर का तापमान गर्म रहे। 

    खबरें और भी

    500 साल पुराना टंगयुद मठ 

    कौमिक गांव की सबसे बड़ी पहचान यहां स्थित सांग्ये टंगयुद मठ है। ये बौद्ध धर्म के शाक्य संप्रदाय के सबसे प्राचीन केंद्रों में से एक है। इस मठ में बौद्ध भिक्षु रहते हैं। इस गांव में तिब्बती बौद्ध समुदाय ज्यादा संख्या में रहती है। यहां आए पर्यटक इस प्राचीन मठ में आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। 

    दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां

    कौमिक गांव में एक छोटा-सा रेस्तरां भी है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां कहा जाता है। समुद्र से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे इस गांव में गर्मागर्म चाय, कॉफी और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना पर्यटकों के लिए काफी अनोखा एक्सपीरिएंस होता है।  

    आसपास के आकर्षण

    इस गांव के पास हिक्किम है, जहां दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर है। लांगजा में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा है, जो अपने फॉसिल्स के लिए मशहूर है। हालांकि, इस गांव तक पहुंचना मुश्किल है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसी शांति और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा नजारा देखने को मिलता है।