Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रंग बिरंगे फूलों से बढ़ी दिल्ली की खूबसूरती! 21 फरवरी तक चलेगा Tulip Festival, आप भी कर आएं दीदार

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 03:25 PM (GMT+05:30)

    Tulip Festival देश की राजधानी दिल्ली में हॉलैंड से लाए गए ट्यूलिप के बल्ब अब खिल चुके हैं। ये सुंदर-सुंदर फूल दिल्ली की शोभा बढ़ा रहे हैं जिसका दीदार ...और पढ़ें

    Tulip Festival: दिल्ली की हवा में महक घोल रहे हैं रंग बिरंगे 2 लाख ट्यूलिप
    Tulip Festival: दिल्ली की हवा में महक घोल रहे हैं रंग बिरंगे 2 लाख ट्यूलिप

    HighLights

    1. दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांति पथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल चल रहा है।
    2. 10 फरवरी से शुरू हुआ ये फेस्टिवल 21 फरवरी तक जारी रहेगा।
    3. आप फूलों के शौकीन हैं, तो यहां का दीदार एक बार जरूर कर आएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tulip Festival: दिल्ली के चाणक्यपुरी शांतिपथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल भी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से इसका आयोजन किया गया है। यह 10 फरवरी से 21 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। ऐसे में आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको एक बार जरूर इस खूबसूरती का दीदार करना चाहिए। आइए जानते हैं इस फेस्टिवल के बारे में।

    फेस्टिवल में आपको ट्यूलिप वॉक, फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन और ट्यूलिप इंडो- डच म्यूजिक प्रोग्राम का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।

    इस फेस्टिवल के लिए ट्यूलिप के 2 लाख से ज्यादा बल्ब को हॉलैंड से दिल्ली लेकर आया गया था जो अब खिल चुके हैं और शांतिपथ की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हो रहा है गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल, जानें टिकट और समय

    ट्यूलिप फूलों की खूबसूरती को निहारने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि यहां फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में बेस्ट फोटोग्राफ लेने पर प्राइज भी दिया जाएगा।

    एनडीएमसी ने शांति पथ, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, अलग-अलग गोलचक्कर के प्रमुख पार्कों में ट्यूलिप के फूल लगाए हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, सरदार पटेल मार्ग और 11 मूर्ति मार्ग फर भी ट्यूलिप के रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं।

    आप भी दिल्ली की इस खूबसूरती को अपनी आंखों और कैमरे में कैद करने के लिए शांतिपथ, चाणक्यपुरी पहुंच सकते हैं। इस फेस्टिवल के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री है।

    अगर आप इस फेस्टिवल में आयोजित हो रहे फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो एनडीएमसी की वेबसाइट के इस लिंक https://www.ndmc.gov.in/pdf/tulip_festival_2024.pdf पर इससे जुड़ी सभी जानकारियों को देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में सजा है पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला, जानिए इस साल क्या है खास और कैसे मिलेगा टिकट

    Picture Courtesy: X (Twitter)