मात्र ₹24,200 में करें जगन्नाथ पुरी, काशी और अयोध्या समेत 5 तीर्थों के दर्शन, IRCTC दे रहा है मौका
आईआरसीटीसी ने 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए 13 दिन का किफायती तीर्थयात्रा पैकेज लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

₹24,200 के सिंगल पैकेज में घूमिए अयोध्या, काशी और जगन्नाथ पुरी समेत देश के 5 बड़े तीर्थ स्थल (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तीर्थयात्रा पर जाने का मन तो हम सबका करता है, लेकिन टिकट और होटल वगैरह की बुकिंग के झंझट अक्सर कई लोगों का प्लान कैंसिल करवा देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब सारी चिंताएं छोड़ दीजिए।
आईआरसीटीसी ने अपनी 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए एक बेहद किफायती पैकेज लॉन्च किया है। इस ट्रिप में 13 दिनों तक आपको देश के 5 सबसे बड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। आइए, इस ट्रिप की पूरी डिटेल को आसानी से समझते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
किन पवित्र मंदिरों में टेक सकेंगे मत्था?
इस यात्रा का पूरा फोकस भारत के पांच प्रमुख धार्मिक शहरों पर रखा गया है, ताकि आप ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के अनुभव ले सकें:
- प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या: यहां आपको भव्य राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के दर्शन कराए जाएंगे।
- भोलेबाबा की काशी: श्री काशी विश्वनाथ का भव्य मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर और पवित्र गंगा घाट।
- मोक्ष की भूमि गया और बोधगया: यहां आप विष्णुपद मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर के साथ-साथ बोधगया के सुप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और विशाल बुद्ध प्रतिमा के दर्शन करेंगे।
- शक्तिपीठ गुवाहाटी: असम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी और ऐतिहासिक नवग्रह मंदिर।
- जगन्नाथ पुरी: भगवान जगन्नाथ का मुख्य मंदिर, कोणार्क का अद्भुत सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर का प्राचीन लिंगराज मंदिर।
नोट कर लें तारीखें
यह 13 दिनों का लंबा आध्यात्मिक सफर 29 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 10 सितंबर 2026 को इसका समापन होगा।
कहां से मिलेगी यह स्पेशल ट्रेन?
यह भारत गौरव ट्रेन गुजरात के राजकोट से रवाना होगी। हालांकि, यात्रियों की सहूलियत के लिए कई अलग-अलग स्टेशनों पर बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा दी गई है।
आप इनमें से अपना नजदीकी स्टेशन चुन सकते हैं: राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, साबरमती जंक्शन, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन या फिर संत हिरदाराम नगर।
जेब पर कितना पड़ेगा असर?
आईआरसीटीसी ने इस ट्रिप को हर वर्ग के लोगों के हिसाब से डिजाइन किया है:
- इकोनॉमी (स्लीपर क्लास - SL): ₹24,200 (प्रति व्यक्ति)
- स्टैंडर्ड (थर्ड एसी - 3AC): ₹40,100 (प्रति व्यक्ति)
- स्टैंडर्ड (सेकंड एसी - 2AC): ₹49,500 (प्रति व्यक्ति)
अगर आप एक ही बार में पूरी पेमेंट नहीं करना चाहते, तो बुकिंग के समय केवल पैकेज की 25% रकम देकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। बाकी बचा 75% पैसा आप बाद में 'पार्ट पेमेंट' के जरिए चुका सकते हैं। बता दें, बुकिंग के लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल टूरिज्म वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा।
खबरें और भी
टिकट के पैसे में क्या-क्या मिलेगा?
यह एक 'ऑल-इनक्लूसिव' पैकेज है, यानी एक बार पैसे देने के बाद आपकी कोई टेंशन नहीं रहेगी:
- ठहरने की व्यवस्था: स्लीपर क्लास वालों के लिए नॉन-एसी बजट होटल और एसी क्लास वालों के लिए एसी बजट होटलों में रुकने का इंतजाम होगा।
- शुद्ध शाकाहारी भोजन: ट्रेन के सफर से लेकर बाहर ठहरने तक- सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का डिनर, सब कुछ आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा।
- शहरों में घूमना: स्टेशनों से होटलों या मंदिरों तक जाने के लिए 3X2 नॉन-एसी बसों की सुविधा मिलेगी।
- अन्य सुविधाएं: हर यात्री को रोजाना 'रेल नीर' पानी की 2 बोतलें मिलेंगी। साथ ही, आपकी मदद के लिए टूर एस्कॉर्ट, हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड और सभी के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- काशी की गंगा आरती से जगन्नाथ पुरी और बैद्यनाथ धाम तक, IRCTC लाया 11 दिनों का 'डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर'