क्या होती है Rage Booking? क्यों Gen-Z और मिलेनियल्स के बीच पॉपुलर हो रहा है यह नया ट्रैवल ट्रेंड
आधुनिक जीवन के तनाव और काम के दबाव से बचने के लिए लोग अब 'रेज बुकिंग' का सहारा ले रहे हैं। यह एक नया ट्रेंड है जिसमें जेन-जी और मिलेनियल्स गुस्से या झ ...और पढ़ें

क्यों लोगों को पसंद आ रहा है रेज बुकिंग का ट्रेंड? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में रेज क्विटिंग और रेज शॉपिंग जैसे शब्द काफी चर्चा में रहे हैं, जिसमें लोग बिना सोचे नौकरी से इस्तीफा दे देते हैं या बिना जरूरत के बारे में सोचे कोई सामान खरीद लेते हैं। लेकिन अब एक नया शब्द सोशल मीडिया और ट्रैवल इंडस्ट्री में तेजी से वायरल हो रहा है और वो है 'रेज बुकिंग' (Rage Booking)।
सुनने में यह शब्द थोड़ा आक्रामक लग सकता है, लेकिन यह असल में आधुनिक जीवन के तनाव से बचने का एक अनोखा तरीका है, जिसे सिर्फ जेन-जी ही नहीं, बल्कि मिलेनियल भी खूब पसंद कर रहे हैं। आइए समझते हैं कि यह क्या है और क्यों युवा पीढ़ी इसकी दीवानी हो रही है।
क्या होती है रेज बुकिंग?
आसान शब्दों में कहें तो, जब कोई व्यक्ति ऑफिस के काम, पर्सनल लाइफ के तनाव या अपनी बोरियत भरी रूटीन से बेहद परेशान होकर गुस्से या झुंझलाहट में अचानक कोई महंगी या लंबी ट्रिप बुक कर लेता है, तो उसे रेज बुकिंग कहते हैं।
यह प्लानिंग के साथ की गई यात्रा नहीं है। यह एक इम्पल्सिव फैसला है, जो उस समय लिया जाता है जब आपको लगता है कि बस अब बहुत हो गया, मुझे यहां से कहीं दूर जाने की जरूरत है। इसमें व्यक्ति अक्सर बजट की चिंता किए बिना अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए तुरंत टिकट बुक कर देता है।
खबरें और भी
-1769596291025.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik
जेन जी और मिलेनियल्स को क्यों पसंद आ रहा है?
- बर्नआउट से बचने का तरीका- आज के वर्क कल्चर में बर्नआउट एक आम समस्या है। मिलेनियल्स और जेन जी अक्सर वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने के लिए संघर्ष करते हैं। जब काम का दबाव असहनीय हो जाता है, तो एक इंटरनेशनल ट्रिप या लग्जरी स्टे बुक करना उनके लिए एक बदले की तरह होता है, जो अपने सिस्टम और अपनी थकावट से बदला।
- "You Only Live Once" (YOLO) मानसिकता- कोविड-19 महामारी के बाद, युवाओं के सोचने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। उन्हें महसूस हुआ कि जीवन अनिश्चित है। इसलिए भविष्य के लिए बचत करने के बजाय वे आज में जीने और अनुभवों पर खर्च करने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
- इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन- डिजिटल युग में हमें हर चीज तुरंत चाहिए। जब ऑफिस में कोई मीटिंग खराब जाती है या बॉस से अनबन होती है, तो एक क्लिक पर होटल या फ्लाइट बुक कर लेना व्यक्ति को कंट्रोल का अहसास कराता है। यह उन्हें तुरंत खुशी और राहत देता है।
रेज बुकिंग के नुकसान क्या हैं?
- आर्थिक बोझ- गुस्से में की गई बुकिंग अक्सर महंगी पड़ती है, क्योंकि इसमें न तो ऑप्शन्स देखे जाते हैं और न ही डिस्काउंट का इंतजार।
- पछतावा- जब गुस्सा शांत होता है, तो बैंक बैलेंस देखकर पछतावा हो सकता है।