क्यों भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है जम्मू-कश्मीर? वादियों के अलावा इन चीजों के लिए भी मशहूर है धरती का स्वर्ग
जम्मू-कश्मीर को उसकी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और अध्यात्म के कारण 'धरती का स्वर्ग' और 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहा जाता है।

इन वजहों से खास है जम्मू-कश्मीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है? ये भारत के सबसे उत्तरी हिस्से में स्थित, जिसकी वजह से इसे भारत के सिर का ताज भी कहा जाता है। हिमायल और पीर पंजाल पर्वत शृंखलाओं के बीच बसा जम्मू-कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति, हस्तकला, अध्यात्म और खान-पान के लिए भी जाना जाता है।
ये जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे भारत का स्वीट्जरलैंड भी कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर अपने इस नाम पर खरा उतरता है। इन्हीं खूबियों की वजह से हर साल यहां लाखों पर्यटक आते हैं। आइए जानें जम्मू-कश्मीर की खासियत।
भारत का स्वीट्जरलैंड
जम्मू-कश्मीर की हरी-भरी घाटियां, खूबसूरत नदियां और झीलें, घने जंगल और ऊंचे पहाड़ इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। सर्दी के मौसम में ये घाटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है और इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। श्रीनगर की डल झील पर्यटकों का सबसे फेवरेट स्पॉट है। पानी में तैरते लकड़ी के सुंदर घर और शिकारा की सैर का अनुभव सबसे अलग होता है।
जम्मू-कश्मीर की बात हो तो गुलमर्ग का नाम जरूर आता है। सर्दी के मौसम में ये स्कीइंग का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बन जाता है। वहीं, गर्मियों में गुलमर्ग हरी घास और खूबसूरत फूलों से ढक जाता है। यहां का गोंडोला राइड, शांत वादियां, बर्फ में स्कींग का मजा और सर्दियों में बर्फ से जमी अल्पाथर झील यहां की खासियत हैं।
अध्यात्म और आस्था का केंद्र
जम्मू-कश्मीर धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी काफी अहम है। जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर देश के सबसे पवित्र स्थानों में से एक हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां भगवान शिव की पवित्र अमरनाथ गुफा भी है, जहां बर्फ का शिवलिंग स्वंय प्रकट होता है। सनातन धर्म में ये दोनों स्थल आस्था का बड़ा केंद्र हैं।
कश्मीर की घाटी को सूफियों की धरती भी कहा जाता है। हजरतबल दरगाह और चरार-ए-शरीफ मुसलीम इस्लाम धर्म में आस्था का बड़ा केंद्र हैं।
हस्तशिल्प और कला
जम्मू-कश्मीर की कलाकृतियां और हस्तशिल्प दुनियाभर में मशहूर है। यहां का पश्मीना शॉल अपनी गर्माहट और महीन बुनाई के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। ये शॉल इतनी पतली होती है एक अंगूठी के बीच से पूरी शॉल क आसानी से निकाला जा सकता है।
कश्मीर के कालीन, अखरोट की लकड़ी पर हुई बारीक नक्काशी, पेपर मैश से बनी चीजें और तांबे के बर्तन यहां की हस्तकला और नक्काशी का बेहतरीन उदाहरण हैं।
लाजवाब खान-पान
जम्मू-कश्मीर का खाना बेहद लाजवाब है। यहां का पारंपरिक कश्मीरी वाजवान मशहूर है। इसके अलावा, यहां की खास चाय कहवा, चेरी, खमीरा और राजमा जैसी डिशेज जम्मू-कश्मीर के खान-पान की खासियत है। यहां वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन्स दोनों के लिए कुछ न कुछ खास है।
केसर और सेब
कश्मीर में दुनिया का सबसे बेहतरीन कश्मीर उगाया जाता है। इसके अलावा, यहां के मीठे सेब देश-विदेश में बेचे जाते हैं। इतना ही नहीं, अखरोट, बादाम और चेरी जैसे सूखे मेवों और फलों के लिए भी जम्मू-कश्मीर मशहूर है।
