निपाह वायरस...बंगाल में दो रोगी मिलने से हड़कंप, कई राज्यों में अलर्ट, मप्र में एडवाइजरी तक जारी नहीं
बंगाल में निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद ओडिशा, झारखंड और केरल जैसे कई राज्यों ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभा ...और पढ़ें

निपाह को लेकर कई राज्यों में अलर्ट (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क. भोपाल। जानलेवा संक्रामक बीमारी 'निपाह' के बंगाल में दो रोगी मिलने के बाद ओडिशा, झारखंड, केरल सहित कई राज्यों ने अलर्ट जारी किया है, पर मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग चुपचाप बैठा है। अभी तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई।
हालांकि, यह अच्छी बात है कि एम्स भोपाल में इस वायरस के जांच की सुविधा है। आवश्यकता होने पर सैंपल एनआईवी पुणे भी भेजे जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, न ही अभी बिस्तर आरक्षित करने की जरूरत है।
सामान्यत: किसी राज्य में खतरनाक संक्रामक बीमारियों के मामले आते हैं तो स्वास्थ्य संचालनालय सभी सीएमएचओ को अलर्ट करता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी भी भेजी जाती है, जिसमें बताया जाता है कि बीमारी के लक्षण वाले संदिग्ध मिलने पर क्या करना है, कहां सैंपल भेजना है, पर निपाह के मामले में अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया।
क्या है 'निपाह'
आमतौर पर यह बीमारी चमगादड़ों या सुअरों से फैलती है। मनुष्यों में भी एक से दूसरे में पहुंचती है। वर्ष 1998 में मलेशिया के सुंगई निपाह गांव में पहली बार इस वायरस का पता चला था, जिससे इसका नाम निपाह पड़ा।
खबरें और भी
ये हैं लक्षण
संक्रमित व्यक्ति में बुखार के साथ सिरदर्द, गले में दर्द, दस्त, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य संचालक (अस्पताल प्रशासन) मयंक अग्रवाल ने बताया कि एडवाइजरी जारी नहीं की है, पर आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) की टीम अलर्ट है।