Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:46 PM (GMT+05:30)

    सीहोर में आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रू ...और पढ़ें

    ट्रक की टक्कर से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    ट्रक की टक्कर से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    HighLights

    1. आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर हुआ हादसा।

    2. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

    3. 4 गंभीर घायल भोपाल रेफर, ट्रक चालक फरार।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वाहन से उछलकर दूर गिरे तीन लोग

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोग वाहन से करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक सहित कई लोग बोलेरो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

    राजगढ़ से आष्टा जा रहे थे

    आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। मृतकों और घायलों में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) शामिल हैं।

    shr accident indjure A 8569595

    घायलों को भोपाल किया रेफर

    हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए, जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल आष्टा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सीहोर और बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नईम व फराज के बीच 225 से ज्यादा कट्टरपंथी किताबों का आदान-प्रदान, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे दोनों; ATS जांच में बड़ा खुलासा

    पुलिस ने पांचों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। अब तक दो घायलों की पहचान इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान और कानूनी कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।